फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramleela

नगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने सुशील महामंत्री बने जादौन

Wed, 30 Sep 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
ramleela
टूंडला में नगर रामलीला कमेटी के चुने गये पदाधिकारी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। श्रीनगर रामलीला महोत्सव समिति की बैठक में बुधवार को महोत्सव के लिए नवीन कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुशील कुमार पौनिया को अध्यक्ष, दुष्यंत जादौन को महामंत्री और अभिषेक पचौरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला के मंचन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। साथ ही रामलीला का आयोजन भव्य रूप से होगा।
विज्ञापन

बैठक में कोषाध्यक्ष मनीप्रीत सिंह कीर ने वर्ष 2019 के महोत्सव के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उसके बाद 2020 समिति के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान जयजीव पाराशर को संयोजक व द्विजेंद्र विक्रम परमार को सह-संयोजक चुना गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। साथ ही रामलीला को आकर्षक तरीके से आयोजित किया जाएगा। जल्द ही रामलीला के कार्यक्रम घोषित कर दिए जाएंगे। बैठक में राजीव दुबे, रूपेश शुक्ला, कृष्ण हरेन्द्र पाल सिंह, अवधेश पालीवाल, संदीप श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र गुप्ता, दिनेशपाल सिंह, रामतीर्थ चक, जुगनू परमार, राजीव भाटिया, मनोज परमार, कमलेन्द्र उपाध्याय, राजीव परमार, कौशलेन्द्र सिंह, प्रखर चौधरी, विजय सक्सेना, नीतेश गौतम, अमित पाठक, रमेश चंद्र कपूर, आकाश शर्मा, श्याम मोहन उपाध्याय, हरीश चंदानी, राजनाथ त्यागी, दिनेश गुप्ता, कमल मुरजानी, लोकेश जादौन, जितेन्द्र शर्मा, तरूण शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत सिंह टैंटी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed