फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramleela, acting

राजा दशरथ के प्राण त्यागते ही शोक में डूब गई अयोध्या नगरी

Tue, 22 Oct 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
ramleela, acting
कुरावली में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : MAINPURI
बिछवां/किशनी/कुरावली। जिले में रामलीला का मंचन जारी है। सोमवार की रात रामलीला मंचन के तहत विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम के वनवास जाने के बाद उनके पिता राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। इस दौरान अयोध्या नगरी शोक में डूब गई। कलाकारों ने सजीव मंचन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

बिछवां के सुल्तानगंज मेला में चल रहे रामलीला समारोह में सोमवार की रात राम वनवास व केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। राम के वन जाते ही पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने प्राण त्यागे तो हर आंख नम हो गई। रामलीला का शुभारंभ डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने भगवान की आरती उतार कर किया।
विज्ञापन

वहीं किशनी के अरसारा सरस हाट में चल रही रामलीला के सोमवार की रात मुख्य अतिथि संजीव यादव ने श्रीराम की आरती उतार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान निषाद मिलन, केवट संवाद व दशरथ मरण की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अजय चौरसिया, रमाशंकर तिवारी, हरेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, दिगंबर सिंह, सोनू यादव, अंबुकेश तिवारी, राहुल त्रिवेदी, अमित तिवारी, रामनरेश निराला, अनुज तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

कुरावली क्षेत्र के गांव अशोकपुर में रामलीला मंच पर सीता खोज और लंका दहन लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर सुभाष प्रताप सिंह चौहान, राजकुमार सिंह चौहान, देवलाल शर्मा, सह निदेशक राष्ट्रीय कवि मनोज सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed