फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramleea in mainpuri

शिला से नारी बनी अहिल्या तो लगे श्रीराम के जयकारे

Mon, 30 Sep 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ramleea in mainpuri
नगर के रामलीला मैदान में मंचन के दौरान मंच पर मौजूद दशरथ नंदन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला में रविवार की रात विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार आदि की लीलाओं का मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। श्रीराम का पैर छूते ही जैसे ही शिला से अहिल्या सुंदर नारी बनी तो जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।
विज्ञापन

रविवार की रात रामलीला कार्यक्रम के दौरान गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ के पास अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राजा दशरथ से कहा कि राक्षस उनके यज्ञ में व्यवधान डाल रहे हैं। यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेजा जाए। राजा दशरथ ने कहा कि राम और लक्ष्मण उन्हें प्राणों से प्यारे हैं छोटे बालक किस प्रकार से राक्षसों से उनकी रक्षा कर पाएंगे।
विज्ञापन

वे चाहें तो सेना भेज दी जाएगी। लेकिन जब गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ को समझाया कि राम और लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा के साथ ही विश्वामित्र से धनुष यज्ञ का ज्ञान भी हासिल करेंगे तो राजा दशरथ ने राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेज दिया। राम और लक्ष्मण ने यज्ञ की रक्षा की। यहां ताड़का सहित कई राक्षसों का बध किया। जनक के यहां से निमंत्रण आने पर विश्वामित्र जब राम और लक्ष्मण को लेकर जा रहे थे तो रास्ते में एक पत्थर चमकता हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम ने पूछा कि गुरु यह क्या है तो विश्वामित्र ने बताया कि यह गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या है जो श्राप के कारण शिला बन गई हैं। राम तुम इसका उद्धार करो। श्री राम ने जैसे ही शिला को अपना पैर लगाया वह अहिल्या के असली स्वरूप में आ गई। यह देखते ही उपस्थित भक्तों ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed