{"_id":"65abaa39bd4466f16609b98a","slug":"ramlala-pran-pratishtha-dimple-said-not-received-any-invitation-will-definitely-go-with-family-in-coming-days-2024-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगी डिंपल यादव, बताई ये वजह...बाद में परिवार संग करेंगी दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगी डिंपल यादव, बताई ये वजह...बाद में परिवार संग करेंगी दर्शन
Sat, 20 Jan 2024 05:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:04 PM IST
सार
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव नहीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है।
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को होने वाली है। इस आयोजन को लेकर निमंत्रण दिए जा चुके हैं। वहीं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। जब भगवान बुलाते हैं, तभी जाया जाता है।
मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि 'मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, जब भगवान बुलाते हैं तभी जाया जाता है। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि मेरा पूरा परिवार अयोध्या जाएगा।'

#WATCH | Manipuri, UP: on Ram Mandir 'Pran Pratishtha' ceremony, SP MP Dimple Yadav says, " I have not received any invitation. Like I have said before, when God calls, we should go at that time. In the coming days you will see that my entire family will go to Ayodhya" pic.twitter.com/XIbUulUMqg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 20, 2024
ईडी का दुरुपयोग कर रही सरकार
सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को देर शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। विपक्षी दलों के खिलाफ कई बार सीबीआई का प्रयोग कर चुकी है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते हैं। विरोधी दलों पर दबाव बनाया जाता है। इससे पूर्व सांसद ने जिले में कई कार्यक्रमों में पहुंचकर भाग लिया। आगरा रोड पर देर शाम योगेंद्र सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। उझैया फकीरपुर में सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजू यादव, ज्योती मैसी मौजूद रहे।