{"_id":"6385d7742401b9173e5f9c4a","slug":"ramgopal-yadav-nephew-surrendered-in-the-court-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे ने न्यायालय में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे ने न्यायालय में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला
Tue, 29 Nov 2022 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Nov 2022 03:27 PM IST
सार
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव के विरुद्ध अवैध शराब का एक मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस लगातार बिल्लू की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। वह करहल थाने से गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी, वह पेंडुलम सिखा रहे...
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब का दर्ज हुआ था मामला
थाना करहल क्षेत्र निवासी पूर्व एमएलसी अरविंद यादव के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव के विरुद्ध अवैध शराब का एक मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस लगातार बिल्लू की तलाश कर रही थी। एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे थे। पुलिस का दबाव बढ़ता देख, मंगलवार को बिल्लू ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी, वह पेंडुलम सिखा रहे...
विज्ञापन