फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramgopal yadav addressed the public meeting for sp mp Akshay Yadav in firozabad

शिवपाल के एलान पर बोले रामगोपाल- पैसा देकर लोगों को सपा के खिलाफ लड़ा रही भाजपा

Sun, 03 Feb 2019 05:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
ramgopal yadav addressed the public meeting for sp mp Akshay Yadav in firozabad
जनसभा को संबोधित करते सपा नेता रामगोपाल यादव
फिरोजाबाद में रविवार को कड़ाके की सर्दी के बीच पूरे दिन सियासी पारा चढ़ा रहा। जहां एक तरफ शिकोहाबाद में रैली कर प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपनी सियासी ताकत दिखाई और फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने का एलान किया। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ जसराना के पैढ़त में सांसद बेटे अक्षय यादव के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भी एलान किया कि अक्षय यादव फिरोजाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें। 
विज्ञापन


इस दौरान सपा महासचिव ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचारी पार्टी बताया और शिवपाल सिंह यादव को भाजपा के पैसों पर चलने वाला। सांसद अक्षय यादव ने चाचा (शिवपाल यादव) को कूड़ा फैलाने वाला कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर बरसे रामगोपाल

ramgopal yadav addressed the public meeting for sp mp Akshay Yadav in firozabad
एकता महासभा के मंच पर सपा नेता
रामगोपाल कहा कि गाय और सांड़ किसानों की फसलों को खा रहे हैं, जबकि भाजपाई देश को खा रहे हैं। कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताने वाली भाजपा सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी है। बजट को जुमला बताते हुए कहा कि आने वाली सरकार को इनके पापों का प्रायश्चित करना पडे़गा। भाजपा ने देश की शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस कर दिया है। 

सपा महासचिव ने कहा कि हमारी पोल खोलने वालों की, अगर हमने पोल खोलना एवं जांच कराना शुरू किया तो जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्षय के न लड़ने की अफवाहों को फैलाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि सांसद अक्षय यादव जिले के चार राक्षसों को मारने का कार्य करेंगे। तीन लोग जनपद के हैं और एक हमारे वाला है।   

उन्होंने कहा कि मेरे ही हस्ताक्षर से टिकट मिलनी है फिर अक्षय की टिकट कौन काटेगा। शिवपाल सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सभा में केवल जसराना की भीड़ है, लेकिन उनकी शिवपाल की सभा में भीड़ को बाहर से मंगाया जा रहा है। भाजपा के पैसों से हेलीकॉप्टर को उड़ाने का कार्य किया जा रहा है।

शिवपाल पर निशाना

ramgopal yadav addressed the public meeting for sp mp Akshay Yadav in firozabad
जनसभा को संबोधित करते सांसद अक्षय यादव
सांसद अक्षय यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह साफ जगह में कूड़ा फैलाने का काम कर रहे हैं। नेताजी को आदर्श मानने वालों ने नेताजी को पोस्टर और बैनर से गायब कर दिया है। जिन लोगों ने जिला पंचायत को बेचने का कार्य किया वो लोग क्या विकास कराएंगे।

उन्होंने कहा कि जब हमने लोगों की गुंडागर्दी, चोरी एवं फर्जी मुकदमे लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई तो लोग सपा को कोसने लगे। कहा कि लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद सेना में भर्ती होने के लिए जसराना क्षेत्र में ही भर्ती शिविर लगाकर युवाओं को भर्ती कराने का कार्य किया जाएगा। 

बूथ की मांग कर रहे लोगों ने सांसद को रोका                  

सपा सांसद अक्षय यादव को जनसभा के लिए जाते समय आलीपुर मोहिनीपुर के ग्रामीणों ने रोक लिया। उन्होंने कहा कि उनके गांव में बूथ न होने के कारण उन्हें भादऊ वोट डालने जाना पड़ता है। गांव के लोग काले झंडे दिखा रहे थे। इसकी सूचना पर जिला महासचिव शिवप्रताप यादव भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed