फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rambaran Singh becomes village head of Abdul Navipur

Agra News: रामबरन सिंह बने अब्दुल नवीपुर के ग्राम प्रधान

Fri, 08 Sep 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rambaran Singh becomes village head of Abdul Navipur
रामबरन सिंह बने अब्दुल नवीपुर के ग्राम प्रधान
विज्ञापन

69 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीरा देवी को किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाहल। ग्राम पंचायत अब्दुल नवीपुर के ग्राम प्रधान पद के लिए शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतों की गणना हुई। इसमें रामबरन सिंह ने मीरा देवी को 69 वोटों से हराकर जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही उन्हें ग्राम प्रधान चुन लिया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त कर समर्थकों के साथ वे गांव चले गए।
ग्राम प्रधान की मृत्यु हो जाने के चलते अब्दुल नवीपुर में ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था। इसी के चलते चुनाव आयोग ने उप चुनाव के आदेश दिए थे। आयोग के आदेश पर उप चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद छह सितंबर को ग्राम पंचायत में मतदान हुआ। कुल 995 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं छह प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की गई। महज दो घंटे में ही उप चुनाव का परिणाम सामने आ गया। प्रत्याशी रामबरन सिंह ने 69 वोटों से जीत दर्ज की। कुल 995 वोटों में से रामबरन सिंह को 513 और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीरा देवी को 444 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वहीं विष्णुमणि को चार, ऋषि कुमार को दो मत मिले। अन्य दो प्रत्याशी अनुराधा और उर्मिला देवी को एक भी मत नहीं मिला। गणना के दौरान 31 मत निरस्त भी किए गए। गणना होने के बाद निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप ने रामबरन सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद समर्थकों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्य कराना ही प्राथमिकता
नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रामबरन सिंह ने कहा कि उन्होंने जनता की सेवा के लिए ही ये चुनाव लड़ा है। जनता ने उन पर भरोसा जताया है तो वे उस भरोसे पर खतरे उतरेंगे। ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के साथ ही ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed