फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramadan 2019 starts from tuesday 7 may taraweeh today

रमजान का चांद नहीं दिखा, पहला रोजा कल, मस्जिदों में आज से शुरू होगी तरावीह

Mon, 06 May 2019 09:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
ramadan 2019 starts from tuesday 7 may taraweeh today
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अरबी कैलेंडर के नवें महीने रमजानुल मुबारक का चांद रविवार को नजर नहीं आया। रमजान का पहला रोजा अब मंगलवार को होगा। सोमवार से ताजमहल शाही मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी। सहरी, इफ्तारी के सामान का बाजार सज गया है। लोगों ने रमजान के लिए खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाही जामा मस्जिद में रविवार की शाम को हिलाल कमेटी की बैठक शहर मुफ्ती मजदुल कुद्दूस रूमी की सदारत में हुई। शहर मुफ्ती ने कई जगह से रमजानुल मुबारक के चांद की तस्दीक की मगर कहीं से भी चांद देखे जाने की इत्तला नहीं मिली। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने रमजान का चांद नहीं होने का एलान किया। इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम कुरैशी ने शहर मुफ्ती के एलान के बाद बताया कि अब आगरा में पहला रोजा सात मई को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में तरावीह आज से शुरू हो जाएगी। इस दौरान शाही जामा मस्जिद के इमाम इरफान उल्लाह खां निजामी, अब्दुल मलिक, रमजान अली, हाजी शकील, हाफिज जफर, विरासत, इस्लामिया लोकल एजेंसी के अमजद कुरैशी, मलिक अजीम, सेठ इलियास, हाजी बिलाल, सेठ नईम, सरवर हुसैन, हाजी मल्लो, अशरफ कुरैशी, खुर्शीद, अदनान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

मंटोला, ढोलीखार, मदीना तिराहा, शाहगंज, लोहामंडी में फैनी, बिस्कुट समेत इफ्तारी और सहरी का सामान दुकानों पर सज गया। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी। 

इस बार लोकसभा चुनाव का परिणाम रमजान में आएगा। चुनाव परिणाम 23 मई को आने हैं। इस दिन रमजान की 17 तारीख होगी। इस्लामी इतिहास में इस दिन जंग-ए-बद्र हुई थी। इस तारीख को शुभ माना जाता है। इसके अलावा मतदान का आखिरी चरण भी रमजान में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed