{"_id":"5bf250ebbdec226992759d1c","slug":"ram-vilas-vedanti-says-construction-of-ram-mandir-will-start-from-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. रामविलास वेदांती का बड़ा बयान- हर हाल में दिसंबर से शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. रामविलास वेदांती का बड़ा बयान- हर हाल में दिसंबर से शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
डॉ. रामविलास वेदांती का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा है कि अयोध्या में हर हाल में दिसंबर माह से राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए न कोई अध्यादेश लाना होगा और न बिल की जरूरत होगी।
विज्ञापन
वेदांती रविवार को आगरा के आरबीएस कॉलेज में आयोजित मिशन मोदी अगेन पीएम ब्रज प्रांत के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए थे। उनके साथ राज्यसभा सांसद अमर सिंह मौजूद रहे। वेदांती मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण की घोषणा थी और यह काम इसी सरकार में पूरा होगा। अब यह मुद्दा समाप्त हो जाएगा। राम मंदिर पर कोई पार्टी सियासत नहीं कर पाएगी। नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन
अमर ने पढ़े मोदी की तारीफ में कसीदे
इस मौके पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आज नाम न रहकर एक सोच बन गया है। देश के लोगों को जो अनुभूति मोदी से मिलती है इतिहास में किसी से नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि मैंने जीवन भर भाजपा का विरोध किया लेकिन अब यह कहने में संकोच नहीं है कि मोदी की जरूरत अब देश को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को है। अखंड भारत बनाने में डॉ. लोहिया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।
अमर सिंह ने कहा कि देश के लोगों चाहिए कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएं ,जिससे देश का नाम विश्व पटल पर और अधिक रोशन हो। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने डॉ. वेदांती को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका, राजकुमारी, मान सिंह, अनुज सिंह, रवि, राजेश चौधरी, अमित सिंह, प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश वर्मा, संगम तिवारी, अमर दौनेरिया आदि मौजूद रहे।