फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram temple construction in mathura

अयोध्या से पहले मथुरा में बन जाएगा राम मंदिर, योगी के मंत्री ने रखी आधारशिला

Thu, 03 Aug 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 03 Aug 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
ram temple construction in mathura
भगवान राम का भव्य मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में रामलला को उनका स्‍थान देने के लिए सरकारें भले इंतजार करें लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह मंदिर श्रीराम लीला भवन के साथ महाविद्या स्थित मैदान में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


तीन मंजिला भवन के साथ ही यहां भगवान राम का भव्य मंदिर होगा। इसकी आधारशिला बुधवार को कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुशरणानंद महाराज के साथ रखी। श्रीराम लीला भवन और मंदिर के निर्माण पर पांच करोड़ की लागत आएगी। निर्माण भी जल्द ही पूरा होने की बता कही गई है। 
विज्ञापन


श्रीराम लीला सभा की ओर से बनवाया जा रहा भवन तीन मंजिल का होगा। इसमें 30 कमरे, एक बड़ा और पांच छोटे हॉल होंगे। भगवान श्रीराम का भव्य दरबार होगा। बुधवार को महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में इसका भूमि पूजन सभा के अध्यक्ष उमेशचंद्र प्रेस वाले, प्रधानमंत्री बनवारी लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष जुगल किशोर, बांकेबिहारी माहेश्वरी, गोपाल प्रसाद, देवीदास कसेरे, सुरेशचंद्र अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु शरणानंद महाराज ने इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में श्रीराम लीला के आयोजन का महत्व समझाया। उन्होंने सदियों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे चतुर्वेदी समाज की तारीफ की।

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भगवान श्रीराम के मंदिर के साथ रामलीला भवन के निर्माण में सहयोगियों का स्वागत किया। उम्मीद जताई कि इसके बाद यहां प्रस्तावित स्टेडियम में भी उनका इसी तरह सहयोग मिलेगा।


कन्हैया लाल बजाज, बाबूलाल मोटर वाले, नंदकिशोर अग्रवाल, अशोक गुडेरा वाले, जमुना प्रसाद, सुनील सर्राफ, प्रेम सर्राफ, रविकांत गर्ग, सर्वेश शर्मा, दीनानाथ चौधरी, महावीर मित्तल, ठाकुर ओमप्रकाश, रवि माहेश्वरी, आशुतोष गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रीराम लीला सभा से जुडे़ लोग मौजूद रहे। संचालन पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed