फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Rasoi will be a support for the hungry, the initiative of the youth has won the hearts of the people.

Agra News: भूखे पेट वालों का सहारा बनेगी राम रसोई, युवाओं की पहल ने जीता लोगों का दिल

Sun, 08 Feb 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Ram Rasoi will be a support for the hungry, the initiative of the youth has won the hearts of the people.
फोटो 4भूखे पेट को सहारा बनेगी राम रसोई, युवाओं की पहल ने जीता लोगों का दिल
खेरागढ़। कस्बे में राम भक्त युवाओं की टोली ने राम रसोई’ का शुभारंभ किया है। युवाओं का कहना है कि राम रसोई का उद्देश्य सिर्फ भोजन कराना नहीं, बल्कि गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों के जीवन में राहत और सम्मान का भाव भरना भी है। यहां जरूरतमंदों को मात्र पांच रुपये में भरपेट, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




राम रसोई की शुरुआत शिवम वर्मा, योगेश सिकरवार, केदार सोनी, गोविंद सोनी, कुंज बिहारी शर्मा, नीरज पराशर और योगेश पराशर सहित अन्य युवाओं ने एकजुट होकर की है। युवाओं का कहना है कि समाज सेवा ही सच्ची भक्ति है और इसी भावना से इस रसोई को शुरू किया गया है। आयोजकों के अनुसार राम रसोई का संचालन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। खास बात यह है कि रसोई में हर दिन अलग-अलग तरह के भोजन तैयार किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंदों को स्वाद के साथ पोषण भी मिल सके।
विज्ञापन


राम रसोई के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की। कहा कि यह सेवा भूखे को भोजन और समाज को संस्कार देने वाली मिसाल है। शनिवार को पहले दिन करीब दो सो लोगों ने निशुल्क भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed