फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Navami festival celebrated across the district, crowd gathered in goddess temples

Agra News: जनपदभर में मना रामनवमी का उत्सव, देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़

Sun, 06 Apr 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami festival celebrated across the district, crowd gathered in goddess temples
ज्योंती/बिछवां। चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर भक्तों ने देवी मंदिरों में मातारानी के दर्शन किए। नगर के मां शीतला मंदिर और मां गमा देवी मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां सिद्धिदात्री का पूजन किया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद भक्तों ने व्रत खोला। नगर क्षेत्र में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। औंछा के च्यवन ऋषि आश्रम पर श्रद्धालुओं ने कांवड चढ़ाई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। बिछवां क्षेत्र में भी नवरात्र का उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के गांव औरंध, बीलों, फर्दपुर, सहारा, भनऊ, अंजनी, करीमगंज और बिछवां स्थित देवी मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दी। भक्तों ने श्रद्धाभाव से देव स्थानों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। घरों में कन्याओं को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed