फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram mandir construction will start this year

नृत्य गोपालदास बोले, इसी वर्ष शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

Sat, 03 Feb 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 03 Feb 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
ram mandir construction will start this year
नृत्य गोपालदास - फोटो : अमर उजाला
अब समय आ गया है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। अयोध्या में 2018 में ही भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सकता है। 
विज्ञापन


यह बात रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने शुक्रवार को मथुरा के रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में पत्रकार वार्ता करते हुए कही। 

वह आश्रम में आयोजित सिंहद्वार के लोकार्पण समारोह में सहभागिता करने आए थे। उन्होंने कहा कि अब एक ओर मोदी और दूसरी ओर योगी है। ऐसे में मोदी व योगी के कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण का कार्य संभव है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से भी फैसला मंदिर निर्माण के पक्ष में ही आएगा। अयोध्या में तीन हिस्सा पत्थर तराशकर रखा हुआ है। केवल एक हिस्सा पत्थर को तरासने का काम बाकी रह गया है। यह भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा। 

वहीं कासगंज में हिदू युवा चंदन की हत्या पर कहा कि अल्पसंख्यकों का मनोबल बढ़ गया है। कासगंज में हत्या करने वाले  लोगों पर नियतंत्र रखने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

गंगा शुद्धीकरण के मुद्दे पर सरकार प्रदूषण रोकने के लिए काम कर रही है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। ब्रज में यमुना के मिटते अस्तित्व में पर कहा कि यमुना की जलधारा को हरियाणा में नहीं रोकना चाहिए। 

जगह-जगह नहर बनाकर नदी का पानी बांट दिया जाता है। इसके बाद भी पानी का एक हिस्सा यमुना नदी में सदैव बहता रहना चाहिए। 

ब्रज में मंदिरों का अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड बनाए जाने पर कहा कि उत्तर भारत में मंदिरों के अधिग्रहण की जरूरत नहीं है। ब्रज में मंदिरों की आमदनी से ही संत सेवा, ठाकुर पूजा आदि धार्मिक कार्य होते है।

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय अवधि बढ़ाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दर्शन समयावधि बढ़ने से सुदूर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को भी दर्शन मिल सकेंगे। इस अवसर पर पार्षद राधा कृष्ण पाठक उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed