{"_id":"5f2944b006731b43344c84bb","slug":"ram-mandir-bhoomi-pujan-ram-bhakts-will-celebrate-deepotsava-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: कासगंज में रामभक्त मनाएंगे दीपोत्सव, घर-घर होगा भक्ति का उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: कासगंज में रामभक्त मनाएंगे दीपोत्सव, घर-घर होगा भक्ति का उजाला
Wed, 05 Aug 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:46 AM IST
सार
- राममंदिर निर्माण को लेकर रामभक्तों ने की धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी
- जिले के विभिन्न शहर कस्बों के अलावा तीर्थनगरी में सजाए जाएंगे देवालय
विज्ञापन
सोरों के हरिपदी घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कासगंज जिले के राम भक्तों में उल्लास है। भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को रामभक्त दीपोत्सव मनाएंगे। विभिन्न संगठनों के साथ हिंदूवादी नेताओं और रामभक्तों ने धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी कर ली है। तीर्थनगरी सोरों भी दीपमालाओं से जगमगाएगी।
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन के साथ कासगंज जिले में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मंदिरों में पूजन अर्चन होगा। भजन कीर्तन, भगवान श्रीराम की स्तुति होगी। श्रीहनुमान चालीसा के जगह जगह पाठ होंगे। सोरों के रघुनाथ मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, वराह मंदिर, गंगा मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन
सोरों में हरिपदी गंगा घाट के चारों ओर दीप जलाने की तैयारी रामभक्तों ने की है। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में गंगा देवी माहेश्वरी धर्मशाला में हनुमान चालीसा, भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। 108 दीप जलाकर यहां से दीपोत्सव की शुरूआत होगी। उसके बाद हिंदूवादी अपने अपने घरों में पहुंचेंगे और दीपोत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन
गाइडलाइन के पालन की भी तैयारी
जहां एक ओर भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी की गई है, वहीं आयोजक कोरोना संक्रमण को लेकर भी गंभीर हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनय राज पन्नू ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। मास्क और सैनिटाइजर का भी प्रयोग होगा।
साक्षी न बन सकेंगे, लेकिन उत्साहित हैं आंदोलन के सिपाही
राममंदिर आंदोलन में जिले से लेकर अयोध्या तक भूमिका निभाने वाले तमाम रामभक्त भले ही भूमि पूजन के साक्षी नहीं बन सकेंगे, लेकिन इन लोगों में जोश और उमंग है। आंदोलन से जुड़े रहे रमेश साहू, ज्ञान माहेश्वरी का कहना है कि वैसे तो मंदिर निर्माण पूजन के साक्षी बनना चाहते थे, लेकिन सरकारी व्यवस्था बनाए रखने के लिए भूमि पूजन में नहीं पहुंच पा रहे। उत्साह बरकरार है।