{"_id":"5b87fce242c792463e41c947","slug":"ram-janmabhoomi-nyas-president-s-big-statement-on-ram-mandir-construction-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण को लेकर महंत नृत्य गोपाल दास ने दिया बड़ा बयान, आरक्षण पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण को लेकर महंत नृत्य गोपाल दास ने दिया बड़ा बयान, आरक्षण पर कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास आरक्षण को लेकर मची खींचतान से खासे दुखी नजर आए। अमर उजाला के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि यह आरक्षण हिंदू समाज को खंड खंड कर देगा। एक भाई की दूसरे भाई से बातचीत बंद हो जाएगी। यह बंटवारा सियासी है जिसे लोगों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि संत समाज तो हमेशा से योग्यता के आधार पर ही आरक्षण की वकालत करता रहा है।
महंत नृत्य गोपालदास श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के भी अध्यक्ष हैं। गुरुवार को वो जन्माष्टमी पर जन्मस्थान के भागवत भवन में जन्माभिषेक करने के लिए आए हैं। उन्होंने सीताराम आश्रम में बातचीत करते हुए कहा कि राममंदिर निर्माण तो होकर रहेगा। 2019 में कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। अदालत पर पूरा भरोसा है। सरकार भी कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेगी।
नृत्य गोपालदास के गले में दिक्कत थी लिहाजा वो धीरे धीरे बोल रहे थे। उनके पास बैठे एक संत उनके प्रतिनिधि के रूप में बीच बीच में सवालों का जवाब दे रहे थे। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो बवाल मचा है वो ठीक नहीं है। ऐसे तो हिंदू समाज बंट जाएगा। सरकारों को भी चाहिए कि अपने हितों के लिए इस तरह के कानून नहीं बनाए जाएं।

योग्यता के आधार पर मिले आरक्षण
उन्होंने कहा कि जिसकी जो योग्यता हो उसके आधार पर उसे काम दिया जाए। योग्यता के आधार पर आरक्षण होना चाहिए। एससीएसटी एक्ट में संशोधन के बाद खड़े हुए तूफान पर उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। अगर किसी कानून से किसी का हित प्रभावित होता है तो वह गलत है। संत समाज भी इसके लिए आवाज बुलंद कर रहा है।
राममंदिर के लिए तराशे जा रहे हैं पत्थर
श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होकर रहेगा। अयोध्या में पत्थर तराशने का काम रात दिन चल रहा है। अब तो बस अदालत के आदेश का इंतजार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भी कोई बीच का रास्ता इस बीच निकाल लेगी। संत समाज इस संबंध में लगातार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संपर्क में है।