फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram chineti jheel will buetifull view

खुशखबरी: रामछितौनी झील का होगा सुंदरीकरण भेजा गया प्रस्ताव

Mon, 09 Nov 2020 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
ram chineti jheel will buetifull view
कासगंज की राम छितौनी झील - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अनदेखी के अभाव में प्राकृतिक सुंदरता खोती जा रही रामछितौनी झील एक बार फिर से खूबसूरत हो सकेगी। झील के सौंदर्यीकरण के लिए वन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव में पौधरोपण और पर्यटक स्थल बनाना भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले में तमाम आर्द्र क्षेत्र अस्तित्व खो चुके हैं। जिनमें ऐतिहासिक महत्व सहेजे रामछितौनी झील भी शामिल है। वैसे तो वन विभाग ने दरियावगंज झील को लीडिंग झील घोषित किया है लेकिन रामछितौनी झील का कायाकल्प नहीं हो पा रहा था। अब आर्द्र क्षेत्रों को संरक्षित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदम रामछितौनी झील के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। वन विभाग ने इस झील के सुंदरीकरण व विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव में पौधरोपण, पक्षियों के संरक्षण के लिए स्थानों का सुंदरीकरण, पर्यटकों के लिए प्वाइंट, रास्ते आदि शामिल किए गए हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही वन विभाग इस झील के सुंदरीकरण की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत होगी तैयारी
वन विभाग ने रामछितौर्नी झील के सुंदरीकरण का प्रस्ताव नमामि गंगे योजना के तहत तैयार किया है। झील गंगा के किनारे हैं, ऐसे में नमामि गंगे योजना से इस झील के बेहतर संरक्षण की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकडे की नजर से -
- 25 हेक्टेअर क्षेत्रफल में झील का होगा विकास
- 14 आद्र क्षेत्र छोटे बड़े जिले भर में किये गय है चिन्हित
वर्जन:
रामछितौनी झील के विकास का प्रस्ताव नमामि गंगे योजना के तहत तैयार कर शासन को भेज दिया है। क्या-क्या काम झील पर कराये जाने हैं सभी प्रस्ताव में हैं। हालांकि इसके लिए धनराशि शासन तय करेगा। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed