फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram barat will take place in Agra on 28th September diversion will be implemented

UP News: आगरा में 28 सितंबर को निकलेगी राम बारात, 12 बजे पुराने शहर में लागू होगा डायवर्जन

Tue, 24 Sep 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

आगरा की ऐतिहासिक श्रीराम बरात 28 सितंबर को निकाली जाएगी। इसके लिए पुराने शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 
 

विज्ञापन
Ram barat will take place in Agra on 28th September diversion will be implemented
रावण की दुहाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की राम बरात 28 सितंबर को निकाली जाएगी। इस बार शुभारंभ दोपहर 2 बजे करना तय हुआ है। पुलिस प्रशासन ने तय किया है कि पुराने शहर में दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। बरात मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान लगेंगे।
विज्ञापन




 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ बैठक की। आयोजन कमेटी के पदाधिकारी भी रहे। पदाधिकारियों का कहना है कि राम बरात दोपहर से निकलने लगेगी। यातायात के इंतजाम के साथ ही स्वरूपों की उचित सुरक्षा होनी चाहिए। रास्ते में स्वरूपों के दर्शन के लिए लोग जुटते हैं। पुलिस को ज्यादा सतर्क रहना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि 10 कंपनी पीएसी, 4 एएसपी, 20 एसीपी, 25 इंस्पेक्टर सहित सैकड़ों सिपाही राम बरात मार्ग पर रहेंगे। झांकियों की अलग से सुरक्षा होगी। स्वरूपों के साथ फोर्स रहेगी। राम बरात मार्ग पर दोपहर 12 बजे से ही यातायात डायवर्ट कर दिया जाएगा। पूरा रूट मैप तैयार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

छतों पर भी लगेगी पुलिस
राम बरात मार्ग का अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। संकरे रास्ते से होकर बरात निकलती है। घरों के साथ ही कई बड़े भवन बने हैं। मार्केट और दुकानें भी हैं। पुलिसकर्मियों को छतों पर भी तैनात किया जाएगा, जिससे सुरक्षा कड़ी हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed