फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Baraat took place with great pomp in the pilgrimage city.

Agra News: तीर्थनगरी में धूमधाम से निकली राम बरात

Sat, 27 Sep 2025 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ram Baraat took place with great pomp in the pilgrimage city.
सोरों जी में राम बरात के दौरान रथ पर सवार प्रभु श्री राम और ऋ​षि विश्वामित्र। संवाद
सोरोंजी। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की बरात शुक्रवार को तीर्थनगरी में धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति की ओर से प्रभु राम की बरात चक्रतीर्थ स्थित पन्नालाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई। सामुदायिक केंद्र के पास कासगंज ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत ने प्रभु राम की आरती उतारकर व फीता काटकर राम बरात को भ्रमण के लिए रवाना किया। राम बरात में प्रभु राम के अलावा, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मुनि विश्वामित्र समेत अन्य देवी-देवाओं की झांकियां शामिल रहीं। राम बरात बारू बाजार, चौदहपोर, बाहर दहलान, हरि की पौड़ी, बदरिया, चंदन चौक, कछला गेट, रामसिंहपुरा, कटराबाजार, गंगागली होती हुई सामुदायिक केंद्र में सजी जनकपुरी पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और आरती उतारकर बरात का स्वागत किया। श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। थाना प्रभारी जगदीश सिंह सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स साथ मौजूद रहे। राम बरात में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, रामलीला समिति के अध्यक्ष सौरभ पचौरी, श्याम काका, मनीष पंडा, प्रवीण गुप्ता, राजीव बरबारिया, रवि उपाध्याय, सौरभ दीक्षित, संपूर्णानंद भारद्वाज आदि लोग शामिल हुए।

सोरों जी में राम बरात के दौरान रथ पर सवार प्रभु श्री राम और ऋषि विश्वामित्र। संवाद

सोरों जी में राम बरात के दौरान रथ पर सवार प्रभु श्री राम और ऋषि विश्वामित्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed