फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Baraat in Naujheel of Mathura beautiful tableaux enthralled mind Thousands of people participated

UP: मथुरा के नौहझील में राम बरात ने बिखेरी छटा, सुंदर झांकियां ने मोहा मन; हजारों लोग हुए शामिल

Thu, 03 Oct 2024 04:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 04:32 PM IST
सार

मथुरा के नौहझील में प्रभु श्रीराम के बरात धूमधाम से निकली। इस दौरान विभिन्न झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया। राम बरात शीतला कुंड से शुरू होकर चामड़ चौराहा, रेतिया बाजार, टोली मौहल्ला, बाजना रोड़ होते हुए चामुंडा देवी मंदिर चामड़ चौराहा पर समापन हुआ। 
 

विज्ञापन
Ram Baraat in Naujheel of Mathura beautiful tableaux enthralled mind Thousands of people participated
राम बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा नौहझील में आयोजित 118वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार रात को भगवान श्रीराम  की बरात धूमधाम से भव्यता और दिव्यता के साथ निकाली गई। राम बरात में चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की कमेटी द्वारा आरती उतारई गई, जिसके बाद शोभायात्रा शीतला कुंड से प्रारंभ हुई। भगवान राम भाईयों सहित सफेद घोड़ों पर सवार होकर जैसे ही माता सीता को ब्याहने निकले नौहझील कस्बा जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन




घोड़ों के पीछे बग्गियों में मुनि विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ व राजा दशरथ चल रहे थे। राम बरात में शामिल दर्जनों झांकियों राधा माधव वृंदावन, श्री जी दर्शन बरसाना, कनक बिहारीजी अयोध्या, अयोध्या के श्रीराम, भगवान बिहारी जी, भगवान द्वारिका धीश, अयोध्या मंदिर भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा, गोवर्धन पर्वत उठाते श्रीकृष्ण, राधा कृष्ण नृत्य, शेरावाली माता, हनुमानजी, राम दरबार दर्शकों का मन मोह रहीं थे। 
विज्ञापन


बारात में बैंड, ढोल नगाड़े व डीजों पर बज रहे भजन दर्शकों को नाचने को मजबूर कर रहे थे। चामड़ चौराहा पर जेएसआर ग्रुप के चेयरमैन और श्रीरामलीला सभा मथुरा के सभापति लाला जयंती प्रसाद अग्रवाल, प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल द्वारा भगवान की आरती उतारी गई। बरात देखने को क्षेत्र के लोगों का हुजूम बड़ी संख्या में उमड़ पड़ा। बरात का जगह-जगह आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बरातियों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था लोगों द्वारा की गई। राम बरात शीतला कुंड से शुरू होकर चामड़ चौराहा, रेतिया बाजार, टोली मौहल्ला, बाजना रोड़ होते हुए चामुंडा देवी मंदिर चामड़ चौराहा पर समापन हुआ। यहां सीताजी ने भगवान राम के गले में जयमाला डाली और मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न हुआ।


सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर अशोक भारद्वाज, मोरध्वज अग्रवाल, महेश पुरोहित, संजय पाठक, दयाराम पाठक, यज्ञदत्त गुप्ता, बिट्टू जिंदल, मुन्ना लाल गुप्ता, सुधीर अग्रवाल,रवि अग्रवाल,उपेन्द्र चौधरी, उमाकांत शर्मा, फूलचंद गुप्ता,मयंक जिंदल,सौरभ पाठक,मनोज पाठक,शंकर त्रिपाठी, नरेंद्र अग्रवाल,बृजेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed