फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajya Sabha MP Jaya Bachchan will construct roads in Mainpuri with Rs 60.80 lakh

Agra News: 60.80 लाख रुपये से राज्यसभा सांसद जया बच्चन मैनपुरी में कराएंगी सड़कों का निर्माण

Thu, 14 Aug 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Jaya Bachchan will construct roads in Mainpuri with Rs 60.80 lakh
मैनपुरी। सपा नेता राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अपनी सांसद निधि से जिले में काम कराने की स्वीकृति दी है। उन्होंने जिले के करहल, बरनाहल और मैनपुरी विकास खंड में सड़कों के विकास के लिए 60.80 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। गांव अंगौथा में स्थित मुलायम सिंह यादव पार्क में भी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मैनपुरी की सूचना के अनुसार राज्य सभा सांसद जया बच्चन की निधि से तहसील करहल के ब्लॉक बरनाहल की ग्राम पंचायत बमटापुर के मजरा ग्राम खजुरिया में बीघेराम फौजी के घर से आशाराम के मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए लिए 7.26 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। ब्लॉक मैनपुरी की ग्राम पंचायत अंगौथा के मजरा नगरिया में मुलायम सिंह यादव पार्क में सीसी रोड निर्माण कार्य 20.20 लाख की धनराशि से कराया जाएग। अंगौथा के ही मंजरा गांव घुमर्रा में सड़क से जयवेंद्र के घर होते हुए जतीस के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 19.16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। संसारपुर वार्ड स्थित संत विवेकानंद आवासीय विद्यालय के गेट से मैनपुरी अलीगंज रोड तक सीसी सडक निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 14.18 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed