फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajiv Krishna used technology to crack down on criminals in the Agra zone.

Agra News: आगरा जोन में राजीव कृष्ण ने तकनीक से अपराधियों पर कसा था शिकंजा

Mon, 01 Jun 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Krishna used technology to crack down on criminals in the Agra zone.
आगरा। उत्तर प्रदेश के स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में आईपीएस राजीव कृष्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। वह आगरा जोन के एडीजी भी रह चुके हैं। उन्होंने जोन में तकनीक और जागरूकता से अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा था। ऑपरेशन पहचान एप से अपराधियों के घर-घर दस्तक दिलवाकर सत्यापन कराया। साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस को तैयार भी किया। कई बड़े घटनाक्रम के खुलासे में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


फरवरी 2021 में आईपीएस राजीव कृष्ण आगरा जोन के एडीजी बने थे। आगरा में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक एप विकसित कराया, जिसका नाम ऑपरेशन पहचान रखा गया। एप पुलिस के लिए मददगार साबित हुआ। इसके माध्यम से अपराधियों का सत्यापन कराया गया। इसमें पुलिसकर्मियों की आईडी बनाई गई थीं। अपराध में शामिल आरोपी क्या कर रहे हैं? कहां रह रहे हैं? घर में काैन काैन लोग हैं? रिश्तेदार काैन और कहां के रहने वाले हैं? किसी नए अपराध में शामिल तो नहीं हुए? अपराधी और परिजन की फोटो तक अपलोड कर रिकाॅर्ड बनाया जाने लगा। पुलिस अधिकारियों को एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन

मालखाने भी इसी एप के माध्यम से हाईटेक किए गए। जोन के थानों के माल मुकदमाती को एप में दर्ज किया गया। इसका फायदा यह हुआ कि केस से संबंधित माल की जानकारी कुछ ही सेकंड में उपलब्ध हो जाती है। इसके अलावा आपरेशन पहचान एप के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान भी चलाया गया। महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग क्षेत्र में जाकर महिलाओं को जागरूक करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस राजीव कृष्ण ने आगरा जोन में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सबसे पहले पुलिस को तैयार किया। पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिलवाया। एक्सपर्ट के माध्यम से ऑनलाइन कार्यशालाएं आयोजित कीं। लोगों को भी साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूक कराया। गांव-गांव जाकर पुलिस ने चाैपाल लगाईं। इनमें तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed