फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajdhani reached 4 hours and Bhopal Express also late by 3 hours in Agra

Railway News: 4 घंटे देरी से पहुंची राजधानी, भोपाल एक्सप्रेस भी 3 घंटे रही लेट

Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

छह अन्य एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच रही हैं। यात्रियों ने मंत्रालय तक शिकायत दर्ज कराई हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनों की चाल प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Rajdhani reached 4 hours and Bhopal Express also late by 3 hours in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हजरत निजामुद्दीन से बंगलूरू तक जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 22691 मंगलवार को निर्धारित समय से चार घंटा देरी से आगरा पहुंची। शान ए भोपाल सुपरफास्ट 12155 आधा घंटे तक मथुरा में खड़ी रही। यह तीन घंटे देरी से आगरा पहुंची। छह अन्य एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


ताजगंज निवासी नरेंद्र कुमार ने राजधानी एक्सप्रेस के देरी से चलने के बारे में रेल मंत्रालय व अधिकारियों से शिकायत की है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। भोपाल एक्सप्रेस का मथुरा में ठहराव नहीं था, लेकिन सोमवार को ट्रेन 30 मिनट तक मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। शिकायत करने पर पता चला कि कोच एस-6 में हृदयाघात से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके कारण ट्रेन को रोका गया था। 

विज्ञापन

पानी और सफाई न होने की शिकायतें

ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, कोच में पानी व सफाई नहीं होने, शीशे टूटे होने की शिकायतें भी यात्रियों ने दर्ज कराई हैं। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 64901/64902 ईएमयू पैसेंजर शुरू नहीं होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। बीकानेर से हावड़ा तक चलने वाली तूफान हावड़ा एक्सप्रेस भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धौलपुर पर रुकेगी शताब्दी एक्सप्रेस

रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 12001/12002 रानी कमलापती नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का 15 जुलाई से प्रायोगिक ठहराव धौलपुर स्टेशन पर भी होगा। प्रतिदिन ट्रेन रात 8.41 पर आएगी और 8.42 पर प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed