{"_id":"5d4a65918ebc3e6cb12eac4e","slug":"rajdhani-express-s-diesel-tank-burst-due-to-hitting-bull-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस, सांड़ टकराने से डीजल टैंक फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस, सांड़ टकराने से डीजल टैंक फटा
Wed, 07 Aug 2019 04:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
टैंक फटने से बहता डीजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रेलखंड पर बुधवार तड़के पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12309) दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। फिरोजाबाद के टूंडला और मितावली रेलवे स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया।
सांड़ टकराने के कारण ट्रेन के इंजन के पीछे लगे एसएलआर के जनरेटर का डीजल टैंक फट गया। इसके कारण डीजल बहने लगा। गनीमत रही कि कोई चिंगारी नहीं उठी और समय रहते ट्रेन रुक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया।
अचानक ट्रेन में झटका लगने से यात्री सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। टूंडला से रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और डीजल टैंक को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
घटना के चलते राजधानी एक्सप्रेस करीब आधा घंटे खड़ी रही। इस दौरान दिल्ली रेलखंड की अप लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहा, वहीं रेल यात्री भी परेशान रहे।