फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan State Home Minister visit Govardhan Maharaj took a jibe at Rahul and Akhilesh

UP: गोवर्धन महाराज के दर्शन करने आए राजस्थान के गृह राज्यमंत्री, राहुल और अखिलेश के बारे में ये क्या बोल दिया

Wed, 22 May 2024 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 May 2024 01:11 PM IST
सार

मथुरा में गोवर्धन महाराज के दर्शन करने राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan State Home Minister visit Govardhan Maharaj took a jibe at Rahul and Akhilesh
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बुधवार को गोवर्धन आए। उन्होंने मंदिर में दर्शन, पूजा कर गिरिराज महाराज का आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा की जनता ने पूरे विश्वास के साथ मन बनाया हुआ है। अबकी बार 400 पार का लक्ष्य भाजपा पूरा करने जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि गठबंधन, ठगबंधन है। पहले भी कार्टून देखा होगा, एक साइकिल चला रहा था, एक पीछे बैठा हुआ था। जनता इनको देख चुकी है। जनता इनको मनोरंजन के रूप में देखने जाती है। राजनैतिक क्षेत्र में इनकी स्वीकार्यता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा परचम लहराएगी। इस बार भी राजस्थान में भाजपा 25 की 25 सीट जीतेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed