{"_id":"5f9bccb38ebc3e9b7638b580","slug":"rajasthan-police-searching-of-dacoit-keshav-gurjar-in-beehad-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ में डकैत केशव गुर्जर की तलाश में जुटी राजस्थान पुलिस, सिपाही को गोली मारकर हुआ है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ में डकैत केशव गुर्जर की तलाश में जुटी राजस्थान पुलिस, सिपाही को गोली मारकर हुआ है फरार
Fri, 30 Oct 2020 02:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:57 PM IST
सार
- राजस्थान के बसई डांग में मुठभेड़ में सिपाही को गोली मारकर भागा है केशव गुर्जर
- मनसुखपुरा, मुरैना के बीहड़ में दिनभर दबिश देती रही राजस्थान की धौलपुर पुलिस
विज्ञापन
बीहड़ में राजस्थान पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बसई डांग के बीहड़ में सोमवार को 1.20 लाख रुपये का इनामी दस्यु केशव गुर्जर मुठभेड़ में सिपाही अवधेश शर्मा को घायल कर गिरोह समेत फरार हो गया था। उसकी तलाश में धौलपुर पुलिस गुरुवार को आगरा जिले के बाह क्षेत्र के बीहड़ में दबिश देती रही। उधर, चंबल में दस्यु के आने की आशंका से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
डकैतों के लिए चंबल का बीहड़ कुख्यात रहा है। आगरा और आसपास के इलाकों से लोगों को पकड़कर दस्यु गिरोह धौलपुर के बसई डांग के चंबल के बीहड़ में फिरौती वसूलते रहे हैं। कई बार मुठभेड़ के बाद अगवा लोग छुड़ाए भी गए हैं। पर, गिरोह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। कारण बसई डांग एमपी, यूपी, राजस्थान के बीहड़ के त्रिकोण पर है। घेराबंदी होने पर गिरोह चंबल नदी पार कर दूसरे राज्य में पहुंच जाता है।
विज्ञापन
सोमवार को केशव गुर्जर से राजस्थान पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें सिपाही अवधेश शर्मा घायल हो गए। तब से पुलिस लगातार बीहड़ में दस्यु केशव गुर्जर और उसके गिरोह के बदमाशों की तलाश में जुटी है। साथ ही पुलिस ने केशव गुर्जर की भाभी कमलेश समेत तीन लोगों को हिरासत में भी ले रखा है। बृहस्पतिवार को मुरैना और मनसुखपुरा इलाके में पुलिस दबिश देती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
ये घटना हो चुकी हैं
- 3 फरवरी को सिंकदरा से फिरोजाबाद जा रहे अधिवक्ता अकरम का अपहरण कर बदमाश धौलपुर के बसई डांग के बीहड में ले गए थे। 50 लाख की फिरौती मांगी थी।
- 20 अप्रैल 2019 को कछपुरा इरादतनगर से दुकान बंद कर लौट रहे पिता-पुत्र दिनेश और कृष्णा का अपहरण कर दस्यु गिरोह ने राजस्थान के बीहड़ से 60 लाख की फिरौती मांगी थी।
- 6 जून 2019 को पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी के हार्डवेयर व्यवसायी पवन गुप्ता का राजपुर चुंगी क्षेत्र से अपहरण हुआ था। बदमाश धौलपुर के बीहड़ में ले गए थे।
- 12 जून 2018 को जगनेर के दवा कारोबारी कपिल मंगल को अगवा कर बसई डांग के राजेंद्र गुर्जर गिरोह ने 70 लाख की फिरौती मांगी थी।
- 20 अप्रैल 2019 को कछपुरा इरादतनगर से दुकान बंद कर लौट रहे पिता-पुत्र दिनेश और कृष्णा का अपहरण कर दस्यु गिरोह ने राजस्थान के बीहड़ से 60 लाख की फिरौती मांगी थी।
- 6 जून 2019 को पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी के हार्डवेयर व्यवसायी पवन गुप्ता का राजपुर चुंगी क्षेत्र से अपहरण हुआ था। बदमाश धौलपुर के बीहड़ में ले गए थे।
- 12 जून 2018 को जगनेर के दवा कारोबारी कपिल मंगल को अगवा कर बसई डांग के राजेंद्र गुर्जर गिरोह ने 70 लाख की फिरौती मांगी थी।