फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan police arrested ex-soldier for fraud

Agra News: धोखाधड़ी में पूर्व सैनिक को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा

Tue, 15 Jul 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan police arrested ex-soldier for fraud
बेवर। साईं विहार काॅलोनी निवासी पूर्व सैनिक को राजस्थान पुलिस पकड़ कर ले गई। मामला प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का बताया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के थाना मथुरा रोड पर तैनात उप निरीक्षक राधा कृष्ण ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। बताया कि कसबा के सांई विहार कालोनी निवासी पूर्व सैनिक दिनेश पर एक केस दर्ज है। उन्होंने नौकरी में रहने के दौरान साथी गोपीचंद से अपने प्लॉट बिक्री के नाम पर 3.40 लाख रुपये लिए थे। वर्ष 2022 में उनके खाते में व नकद रुपये दिए गए थे। इसके बाद न तो प्लॉट दिया न हीं रुपये वापस किए।दोनों सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दिनेश के नाम पर भरतपुर में कोई प्लाॅट नहीं है। सोमवार को राजस्थान पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और साथ लेकर चली गई। आरोपी वर्तमान में एक परिषदीय विद्यालय का शिक्षक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed