फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajasthan kidnapping gang active in agra

पहले डॉक्टर, फिर कारोबारी, अब अधिवक्ता का अपहरण, राजस्थान का गिरोह आगरा में कर रहा वारदात

Fri, 07 Feb 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
rajasthan kidnapping gang active in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। उनके परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस की कई टीमें अकरम की तलाश में जुटी हुई हैं। आशंका है कि इस वारदात को राजस्थान के गिरोह ने अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


आगरा में अपहरण की कई वारदात सामने आ चुकी हैं। गिरोह के सरगना अपने सदस्यों की मदद से अपहरण को अंजाम देते हैं। कई बार फिरौती वसूलने के बाद पकड़ को छोड़ दिया जाता है। पुलिस कई बदमाशों को पकड़कर जेल भी भेज चुकी है। हर बार अपहरण में राजस्थान के गिरोह का नाम सामने आता है।
विज्ञापन


धौलपुर के सरमथुरा रोड निवासी डॉक्टर निखिल बंसल का बुंदू कटरा में क्लीनिक था। वो रोजाना बस से धौलपुर जाते थे। अक्तूबर 2017 में घर जा रहे थे। तभी उनका अपहरण कर लिया गया था। परिजनों से फिरौती वसूलने के बाद बदमाशों ने उन्हें छोड़ा था। पुलिस ने बाद में घटना में शामिल आठ से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। धौलपुर के गिरोह ने अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में हुईं कई वारदात

छह जून 2019 को कार सवार बदमाशों ने ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी निवासी हार्डवेयर कारोबारी का अपहरण कर लिया था। बाद में कारोबारी अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग आया था। उन्हें धौलपुर के बीहड़ में रखा गया था। इस घटना के दस दिन बाद प्रतापपुरा से एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी के 14 साल के बेटे का कार सहित अपहरण कर लिया गया था। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के बाद बदमाश उसे छोड़कर भाग गए थे। 

मई 2019 में इरादतनगर से व्यापारी पिता-पुत्र का अपहरण किया गया था। उन्हें भी बीहड़ में ले जाकर रखा गया था। बाद में पुलिस ने गिरोह से पिता-पुत्र को मुक्त करा लिया था। हार्डवेयर कारोबारी के अपहरण में सदर क्षेत्र में देवा गिरोह का नाम सामने आया था। यह धौलपुर पुलिस ने पकड़ा था। वो जेल में बंद है। इसके अलावा भी कई गिरोह वारदात कर चुके हैं। 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed