फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan Governor Kalraj Mishra Visits Banke Bihari Temple Vrindavan

बांकेबिहारी की पूजा कर बोले राजस्थान के राज्यपाल, कान्हा की भूमि ने दिया दुनिया को प्रेम का संदेश

Wed, 27 Nov 2019 05:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Nov 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Governor Kalraj Mishra Visits Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि बृज क्षेत्र के कण-कण में आध्यात्मिक प्रेम बसा है। इस पवित्र भूमि में आकर प्रत्येक व्यक्ति कान्हा के प्रेम के वशीभूत हो जाता है। इसी भूमि से दुनियां को प्रेम का संदेश गया है। बुधवार को वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन


वृंदावन में दर्शन के बाद बुधवार को मांट के बृज आदर्श कन्या विद्यालय में 70 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कन्या विद्यालय के लिए सांसद निधि से हेमामालिनी द्वारा किए सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने मांट क्षेत्र में कन्याओं के लिए नृत्यशाला की स्थापना को भी सराहनीय बताया। इस दौरान केंद्र सरकारी की बेटियों के लिए संचालित योजनाओं की भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

समारोह में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कला अध्यात्म के साथ जुड़ा है। नृत्य करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसलिए ब्रज की कला में लोक नृत्य बसा हुआ है। वे ब्रज में जल्द ही अपनी निधि से नृत्य अकेडमी की स्थापना करेंगी। जिससे ब्रज के नृत्य को देश-विदेश में और पहचान मिल सके।

इस मौके पर श्रीबृज आदर्श कन्या विद्यालय के प्रबंधक पदम सिंह शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व श्रीबृज आदर्श कन्या विद्यालय में में विकास भवन, नृत्यशाला, प्रवेश द्वार, विज्ञान प्रयोगशाला, कला व साहित्य एवं आधुनिक प्रार्थना स्थल का लोकार्पण किया।

इस दौरान प्रदेश सहकारी बैंक चेयरमैन तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश,राजेश चौधरी, विजेंद्र पाल सिंह, लखनलाल, बांकेलाल माहेश्वरी, प्रणत पाल सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed