फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raja tez singh

मयन ऋषि की नगरी में हर ऐतिहासिक धरोहरों को मिले संरक्षण

Sat, 08 Aug 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
raja tez singh
औंछा स्थित च्यवन ऋषि आश्रम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मयन ऋषि की नगरी में कई पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व की धरोहर हैं। ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों को अब सरकारी संरक्षण की जरूरत है। देखरेख के अभाव में यह धरोहरें दिनोंदिन खंडहर में बदलती जा रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ने शहर स्थिति राजा तेज सिंह के किले को संरक्षित स्मारक घोषित किया है। इससे अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की भी उम्मीद जगी है। जिले में कई ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरें हैं। इनको संरक्षित किए जाने की कई बार मांग उठी है। अगर इनको सरकारी संरक्षण मिल जाए तो इन धरोहरों का कायाकल्प तो होगा ही पर्यटन के नक्शे पर भी जिले की तस्वीर बन सकेगी।
विज्ञापन

ऋषियों की तपोस्थली रही है औंछा
प्राचीनकाल में औंछा क्षेत्र ऋषि मुनियों की तपोस्थली रही है। च्यवन ऋषि आश्रम, अजोम कुंड की पुरातन मान्यता है। आश्रम को च्यवन ऋषि की तपोस्थली कहा जाता है। औंछा क्षेत्र में कई पुराने टीले, प्राचीन मंदिर और आश्रम पौराणिक महत्व की गवाही देते हैं। क्षेत्र में खोदाई केे दौरान आए दिन खंडित प्राचीन प्रतिमाएं निकालती हैं। सात साल पहले आगरा पुरातत्व विभाग की टीम ने सर्वे के बाद ऐसे स्थानों को संरक्षित करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधूना क्षेत्र का भी है पौराणिक महत्व
घिरोर क्षेत्र के मार्कडेंय विधूना का पौराणिक महत्व है। वहां के खंडहर आज भी इतिहास की याद दिलाते हैं। मार्कडेंय ऋषि को सभी देवताओं का भांजा भी कहा जाता है। मान्यता है अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इसी स्थान पर समय बिताया था। मार्कडेंय विधूना के टीले, मंदिर, खंडहर आज भी लोगों के बीच आस्था के प्रतीक हैं।
विदुर आश्रम पर लगता हर साल मेला
बेवर क्षेत्र में रसूलाबाद के पास विदुर आश्रम है। इस आश्रम पर हर साल मेला लगता है। आश्रम पर दूसरे प्रदेशों केे संत भी हर साल पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं। लोगों के बीच मान्यता है महाभारत काल में इसी स्थान पर महात्मा विदुर ने तपस्या की थी। आश्रम के पास बड़े और पुराने घने पेड़ आज भी पुराने समय की याद दिलाते हैं। क्षेत्र के लोगों के बीच विदुर आश्रम आस्था का प्रतीक है।
जिले में कई पौराणिक, ऐतिहासिक इमारतें और स्थल हैं। इनका पुराने अभिलेखों में पता चलता है। इनको पुरातत्व विभाग का संरक्षण मिलने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलने की अपार संभावनाएं हैं। शासन स्तर पर इसका प्रयास किया जाना चाहिए।

लाखन सिंह भदौरिया, साहित्यकार
मयन नगरी का बहुत पुराना इतिहास है। जिले की कई धरोहरें आज भी प्राचीनकाल की याद दिलाती हैं। इन धरोहरों के आसपास के क्षेत्र में खोदाई के दौरान आए दिन प्राचीन अवशेष मिलते हैं। इन धरोहरों को सरकारी संरक्षण दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
ब्रजेश कठेरिया, विधायक किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed