फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raj Nagar Woman Protests For Water In Agra

आगरा: पानी के लिए राजनगर के लोगों ने किया वाटरवर्क्स का घेराव, खाली बाल्टियां रखकर प्रदर्शन

Tue, 30 Nov 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Nov 2021 12:08 AM IST
सार

पानी की किल्लत आगरा में खत्म होने का नाम नहीं रही है। लोगों को दो दिन और पानी के लिए जूझना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Raj Nagar Woman Protests For Water In Agra
पानी के लिए प्रदर्शन करते स्थानीय नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजनगर और हसनपुरा में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को जीवनी मंडी वाटरवर्क्स का घेराव किया। क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने वाटरवर्क्स स्थित महाप्रबंधक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और खाली बाल्टियां दिखाकर इंजीनियरों से पानी मांगा। बच्चों को साथ लेकर पहुंची महिलाओं ने कहा कि 28 दिन से पानी नहीं मिल रहा है। आठ दिन पहले जाम लगाया था तब पानी देने का भरोसा दिया गया था। तब से अब तक पानी नहीं मिल पाया है। अधिकारी पानी का टैंकर तक नहीं भिजवा रहे। महाप्रबंधक आरएस यादव ने पार्षद को दो दिन के अंदर पानी की आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिलाया। महाप्रबंधक ने पार्षद से कहा कि राजनगर में नई पाइप लाइनों को बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


झूठ बोल रहे इंजीनियर
हम लोगों ने 8 दिन पहले हसनपुरा में सड़क पर जाम लगाया, पर तब से अब तक पानी नहीं आया। जूनियर इंजीनियर महाप्रबंधक से झूठ बोल रहे हैं कि पानी पहुंच गया। लोग यहां बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। दो दिन में पानी न आया तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर लोगों के साथ बैठ जाऊंगा। - बंटी माहौर, पार्षद, राजनगर
विज्ञापन


आज सुबह भर लें पानी, दो दिन तक नहीं आएगा
जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से जुड़े आधे शहर के लोगों को अगले दो दिनों तक पानी के संकट से जूझना होगा। आगरा स्मार्ट सिटी के तहत 143 करोड़ रुपये की लागत से ताजगंज में 1200 मिमी व्यास की पाइपलाइन का कनेक्शन जलाशय से किया जाना है। इसलिए मंगलवार सुबह 10 बजे जलापूर्ति के बाद शटडाउन लिया जाएगा जो बुधवार रात तक रहेगा। ऐसे में आज सुबह जलापूर्ति के समय ही पानी भरकर रख लें। महाप्रबंधक जलकल आरएस यादव ने बताया कि जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से पोषित ताजगंज, कोतवाली, रकाबगंज, जीवनीमंडी, यमुनापार, बल्केश्वर, कमला नगर, विजय नगर, काला महल और मुगल रोड समेत आधे शहर में मंगलवार सुबह से बुधवार रात तक जलापूर्ति नहीं होगी। बृहस्पतिवार की सुबह से ही जलापूर्ति शुरू हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे दयालबाग के लोग
दयालबाग समेत 34 कॉलोनियों के लोग गंगाजल की मांग को लेकर नगला हवेली में मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। क्षेत्रीय निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि लॉयर्स कॉलोनी पानी की टंकी से दयालबाग तक नई पाइपलाइन बिछाने के काम को मंजूरी दी गई थी। जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश गौतम ने कहा था कि दिवाली के बाद 6 नवंबर से पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर देंगे, पर पूरा महीना बीत गया। अधिकारी बार-बार गुमराह कर रहे हैं, इसलिए क्षेत्रीय लोगों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। 

बोदला में जाम के बाद भी नहीं पहुंचा पानी
बोदला-लोहामंडी रोड पर बैनारा फैक्टरी के पीछे शांतिपुरम, सरस्वती नगर, गुलाब नगर, हुक्मीराम नगर में सोमवार को भी पानी नहीं मिला। शनिवार को क्षेत्र की 6 कॉलोनियों के लोगों ने जाम लगाया था, जिस पर जलकल इंजीनियरों ने दो दिन के अंदर जलापूर्ति का वादा किया, लेकिन सोमवार रात तक क्षेत्र में पानी नहीं आया। भाजपा नेता केके भारद्वाज ने बताया कि जलकल विभाग के इंजीनियर बुलंद शहर के पालड़ा फॉल से पानी न मिलने की जानकारी दे रहे हैं। दो दिन बाद आगरा पानी पहुंचने पर सप्लाई देने का भरोसा दिया गया है।
आगरा: दोस्तों की शरारत दूल्हे पर पड़ी भारी, शादी की रस्म में लड़खड़ाए पैर, दुल्हन ने किया फेरे से इनकार, बरात को बनाया बंधक और फिर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed