फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride Refused With Groom Arrived At Home For Darwaja Ceremony

आगरा: दोस्तों की शरारत दूल्हे पर पड़ी भारी, शादी की रस्म में लड़खड़ाए पैर, दुल्हन ने किया फेरे से इनकार, बरात को बनाया बंधक और फिर...

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
सार

दूल्हे के दोस्तों ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर दे दी। नशा होने पर दूल्हा बेहोश होकर शादी की रस्म के बीच में गिर पड़ा। दुल्हन के घरवालों का पारा चढ़ गया और बरात को बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Bride Refused With Groom Arrived At Home For Darwaja Ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित एक मैरिज होम में रविवार रात को बरात पहुंचने के बाद दूल्हे के गश खाकर गिरने पर हंगामा हो गया। मिर्गी के दौरे आने की चर्चा पर दुल्हन और उनके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया और बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों परिवार ने रात में पंचायत की, लेकिन समझौता नहीं हो सका। सोमवार को एक बार फिर परिवार के लोग बैठे। शादी में हुए खर्च की रकम वापस करने पर बात बनी। पुलिस से शिकायत नहीं की।

विज्ञापन

ढोल बंद कराए और बेहोश हुआ दूल्हा
दूल्हा कैंट क्षेत्र का रहने वाला है। वह पिता के साथ मिलकर व्यवसाय करता है। दुल्हन शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। शादी समारोह ताजगंज के एक मैरिज होम में चल रहा था। रात तकरीबन 12 बजे बरात दरवाजे पर पहुंची थी। इस दौरान ढोल भी बज रहा था। अचानक दूल्हे ने अपने दोस्तों से ढोल बंद करवाया। इसके बाद वो गश खाकर गिर पड़ा। यह देखकर बरात में अफरातफरी मच गई। दोस्त उसे मैरिज होम के अंदर लेकर पहुंचे। उसके चेहरे पर पानी डाला। तकरीबन 15 मिनट बाद वो होश में आ सका। यह देखकर घराती सन्न रह गए। हल्ला मच गया कि दूल्हे को मिर्गी के दौरे पड़े थे। इस पर दुल्हन और उसकी मां ने शादी से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि लड़का बीमारी से ग्रसित है। यह बात उनसे छिपाई गई। अब शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शादी की रकम लौटाई
उन्होंने दूल्हे पक्ष को जाने से रोक लिया। कहा कि शादी में 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यह देकर ही जाने देंगे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। बताया कि दूल्हे को बंधक बना लिया गया है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी पहुंच गए। उन्होंने पहुंचकर दोनों परिवार से बात की। लड़की पक्ष से कहा कि वो झगड़ा नहीं करें। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। आपस में बातचीत करके कोई हल निकलता है तो कर लें। सोमवार को पंचायत में दोनों परिवार में समझौता होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने कोल्डड्रिंक में मिला दी शराब, टूट गए दूल्हे के अरमान
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि दूल्हे के साथ कुछ दोस्त थे। उन्होंने दूल्हे के साथ शरारत की। उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दो पैग शराब दे दी। दूल्हा शराब नहीं पीता था। इससे उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। उसे मिर्गी के दौरे पड़ने की बात गलत है। पहले कभी ऐसी दिक्कत नहीं हुई। बताया गया है कि दूल्हे की मां की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। घर में पिता-पुत्र ही हैं। इसलिए पिता बेटे की जल्दी शादी कर रहे थे।
बराती नहीं खा सके खाना, ढाबे पर किया इंतजाम
बरात काफी देर से चढ़ी थी। इसी दौरान हंगामा हो गया। इस कारण कोई बराती खाना नहीं खा सका। महिलाएं और बच्चे भी भूखे थे। दो घंटे बाद बरात जा सकी, तब सभी के लिए एक ढाबे पर इंतजाम किया गया।

फिरोजाबाद: बहू की मौत के बाद मिली ऐसी खबर कि परिवार में मच गया चीत्कार, एक साथ हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed