फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rainwater floods roads; vehicles stranded at various locations.

Agra News: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, जगह-जगह फंसे वाहन

Sat, 08 Aug 2026 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rainwater floods roads; vehicles stranded at various locations.
आगरा। बारिश से शुक्रवार को एमजी रोड और हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। वाहनों की रफ्तार थमने के साथ ही कई जगह वाहन फंस गए। स्कूलों की छुट्टी के समय हालात और खराब हो गए। एमजी रोड से हाईवे तक लोगों को 5 मिनट की दूरी तय करने में 30 मिनट लगे।
विज्ञापन

मोती कटरा रोड पर खिड़की काले खां पुलिस चाैकी के सामने सड़क धंस गई। इससे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी की तरफ से सिंधी बाजार की ओर जाने वालों को बहुत परेशानी हुई। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर हरीपर्वत से मदिया कटरा की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां तैनात पुलिसकर्मी भी जाम खत्म नहीं करा सके।
विज्ञापन

भगवान टाॅकीज चौराहे पर भी खंदारी से आने वाले सर्विस रोड पर वाहन फंस गए। अबुल उलाह दरगाह की तरफ रास्ते पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। यही हाल हाईवे पर भी रहा। गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने मेट्रो की बैरिकेडिंग से सड़क कम बची है। बारिश में जलभराव की वजह से यहां भी वाहनों की कतारें लगीं। यह स्थिति शाम 7 बजे तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed