फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rainfall in the district for the fourth day, water logging at places

जिले में चौथे दिन भी हुई बारिश, जगह-जगह जलभराव

Sat, 17 Sep 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

सूखा की मार झेल रहे जिले को पिछले चार दिनों से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है।चार दिन की बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन
Rainfall in the district for the fourth day, water logging at places

विस्तार

कासगंज। सूखा की मार झेल रहे जिले को पिछले चार दिनों से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। इससे किसानों को राहत मिली है, लेकिन शहरी व कस्बाई इलाकों में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। नगर के सोरों गेट, बिलराम गेट इलाके में बारिश के दौरान जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यूपी में भारी बारिश के अलर्ट के साथ ही चार दिन पूर्व बारिश का क्रम शुरू हुआ और यह क्रम लगातार जारी है। खेती के लिए इस समय हो रही बारिश संजीवनी बनी हुई है। चार दिन की बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है। दतलाना के किसान हरिओम ने बताया कि बारिश होने से फसलों को फिर से संजीवनी मिली है। जो फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गईं थीं वह अब सही हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि गन्ना धान जैसी फसलों को अधिक पानी की जरूरत रहती है। वहीं शहरी और कस्बाई इलाकों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण निचले इलाकों की बस्तियों में भी पानी भर गया। पानी की निकासी करने में लोगों को दिक्कतें हुईं। शहर के अशोक नगर, बिलराम गेट, सहित अन्य इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानियां हुईं। वहीं जगह-जगह मार्गों में कीचड़ का आलम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed