{"_id":"d307fbc3f186cff4eaa9030b33374cd4","slug":"rain-storm-affected-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अांधी-बारिश, बरसे अोले भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अांधी-बारिश, बरसे अोले भी
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने मंगलवार को कई रंग दिखाए। दिन भर बादलों की लुकाछिपी, बारिश, गर्मी और उमस के बाद शाम को आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे तो कुछ जगहों पर बस बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग ने आगरा में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को यह क्रमश: 37.5 और 22.6 डिग्री सेल्सियस था। दिन में लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। दिन में करीब ढाई बजे सिकंदरा की तरफ बारिश भी हुई, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में बूंद तक नहीं गिरी। शाम को करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान सिकंदरा, बोदला, शाहगंज, अलबतिया रोड, मंटोला, बिजलीघर में बारिश हुई। यहां ओले भी पड़े। दयालबाग क्षेत्र बूंदाबांदी ही हुई।
तापमान में होगी गिरावट
मानसून में बारिश कम होने से अभी तापमान में अपेक्षाकृत कम गिरावट आई है। मंगलवार की बारिश से बुधवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे
विज्ञापन
शुक्र है, देहात में नहीं हुई बारिश
मंगलवार शाम हुई बारिश और ओलावृष्टि शहर तक ही सीमित रही। यह किसानों के लिए यह अच्छा रहा। इस समय बाजरे की कट रही फसल को नुकसान हो सकता था। कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में करीब 1.10 लाख हेक्टेयर में बाजरे की बुवाई हुई है। बड़ी संख्या में किसानों ने फसल काटकर खेत में रखी है।
कैंट स्टेशन: हाईटेंशन लाइन पर गिरा शेड
मंगलवार शाम 5.55 बजे आंधी के दौरान आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर एक के शेड से उखड़ा टुकड़ा 22 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार गिरा। इससे चिनगारियां उठीं और तेज धमाके हुए। इस दौरान प्लेटफार्म पर गोवा एक्सप्रेस खड़ी थी। कुछ देर बाद वह टुकड़ा नीचे आ गिरा। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।