{"_id":"6782ac325d2243e07d04480e","slug":"rain-increased-the-cold-wave-imd-issued-an-alert-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, अब ऐसा रहेगा माैसम; आईएमडी ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, अब ऐसा रहेगा माैसम; आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Sun, 12 Jan 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:02 AM IST
सार
बारिश के बाद आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में घना कोहरा छाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बारिश के बीच हाईवे से गुजरते वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बारिश ने शनिवार को फिर मौसम का मिजाज बदल दिया। दिन में धूप के बावजूद शीतलहर चली। शाम को हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी बारिश होने की संभावना है।
लोगों की छूटी कंपकंपी
पिछले 24 घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम को शहर में कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ जगह हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।
ये रहा तापमान
अधिकतम तापमान- 19.4
न्यूनतम तापमान- 9.2