Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM Directs Sector Magistrates to Map Vulnerable Areas Ahead of Assembly Elections

चुनाव 2027: किस गांव में वोटरों पर दबाव, कहां है डर का माहौल? सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे संवेदनशीलता की मैपिंग

Sun, 15 Nov 2026 11:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष कराने के लिए डीएम मनीष बंसल ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को संवेदनशील क्षेत्रों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग के निर्देश दिए हैं। मतदाताओं को धमकाने या उन पर दबाव बनाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
DM Directs Sector Magistrates to Map Vulnerable Areas Ahead of Assembly Elections
नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों का गंभीरता से भ्रमण करें। ऐसे संवेदनशील मतदाता समूहों, गांवों व मजरों की पहचान करें, जहां भय, दबाव, धमकी या प्रलोभन के चलते स्वतंत्र मतदान प्रभावित होने की आशंका हो। स्पष्ट किया कि केवल मतदान केंद्रों तक सीमित रहने के बजाय अतिसंवेदनशीलता (वल्नरेबिलिटी) उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को भी चिह्नित किया जाए, ताकि उनके खिलाफ समय रहते प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने अतिसंवेदनशीलता मैपिंग की पूरी प्रक्रिया, उद्देश्य और निर्धारित प्रारूप में तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के तरीके समझाए। बताया गया कि निर्वाचन आयोग की यह व्यवस्था कोई मतदाता पीछे न छूटे की भावना पर आधारित है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पिछले चुनावों के अभिलेखों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आकलन कर समयसीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जिलाधिकारी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का चिह्नांकन कर वहां पर्याप्त पुलिस बल व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। निर्देश दिए कि संवेदनशील इलाकों में मतदाताओं से सीधा संवाद कर उनमें सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाया जाए।


मतदाताओं को आचार संहिता के उल्लंघन या किसी भी शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए 1950 हेल्पलाइन और सी-विजिल ऐप के प्रति जागरूक करने, सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त राजकुमार सिंह, एसडीएम नरेंद्र गंगवार व अन्य मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed