{"_id":"6a7361692825ee0dd50cc68b","slug":"rain-causes-waterlogging-in-agra-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: गलियों से लेकर सड़कों तक जलभराव, चंद मिनटों की बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत; अफसरों के दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गलियों से लेकर सड़कों तक जलभराव, चंद मिनटों की बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत; अफसरों के दावों की खुली पोल
Wed, 05 Aug 2026 09:44 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:44 PM IST
सार
आगरा में बुधवार को हुई बारिश जहां गर्मी से राहत लेकर आई, वहीं लोगों के लिए मुसीबत का सबब भी बन गई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश से सड़कों पर जलभराव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में बुधवार को दोपहर और शाम को बारिश चंद मिनट ही हुई, लेकिन सड़कों पर हुए जलभराव में नगर निगम के अफसरों के दावे डूब गए। नालों की तलीझाड़ सफाई का सच मेयर और नगर आयुक्त देख चुके हैं, वहीं मंगलवार को 65 से ज्यादा जगहों पर हुए जलभराव ने अफसरों के दावों की पोल खोल दी थी। मंगलवार की तरह बुधवार को भी उन्हीं जगहों पर फिर से जलभराव हुआ, वहीं ट्रांसपोर्ट नगर, खेरिया मोड़, आजमपाड़ा, सोहल्ला आदि क्षेत्रों में 24 घंटे बाद भी पानी नहीं निकला। दोपहर और रात की बारिश में हुए जलभराव से लोग परेशान रहे।
बुधवार दिन में बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी निकल नहीं पाया कि शाम को फिर से बारिश शुरू हो गई। नालों के चोक होने के कारण सड़कों पर पानी रात तक भरा रहा जो निकल नहीं सका। नेशनल हाईवे पर सिकंदरा से रामबाग के बीच 16 जगहों पर सर्विस लेन और मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा। खासकर केके नगर मोड़, गुरुद्वारा गुरु के ताल, फ्लाईओवर के पास, डीवीवीएनएल ऑफिस के सामने और सर्विस लेन पर जलभराव रहा। खेरिया मोड़ पर वीआईपी रूट पानी में डूबा रहा। यहां डेढ़ से दो फीट तक वाहन पानी में डूब गए, वहीं आवास विकास कॉलोनी, शंकरगढ़ पुुलिया, सोहल्ला, देवरी रोड, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड पर एलआईसी बिल्डिंग से स्पीड कलर लैब के बीच, ट्रांसपोर्ट नगर आदि जगहों पर सड़कों पर जलभराव बना रहा।

पार्षद कप्तान सिंह ने कहा कि नालों की इस बार सफाई हुई ही नहीं है। कोई दिन ऐसा नहीं रहा, जब बारिश हुई और जलभराव न हुआ हो। अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए, अन्यथा लोग ऐसे ही परेशान होते रहेंगे।पार्षद हेमेंद्र पाल सिंह ने कहा कि नालों की मरम्मत का काम जून तक पूरा कर लेना चाहिए था। नालों के टूटे होने और सफाई न होने से बुरा प्रभाव पड़ा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि बारिश में कई जगह जालियों पर कचरा जमा हो गया, जिसे सफाई कर्मियों से हटवाया गया। जलनिकासी होने तक पंपसेट लगातार चालू रखने को कहा गया है। जिन जगहों पर लगातार पानी भर रहा है, उसकी बिंदुवार समीक्षा कर स्थायी निदान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
13.6 मिमी हुई बारिश, आज भी बरसेंगे बादल
बुधवार को सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई तो दोपहर में सिकंदरा, मेडिकल कॉलेज, खेरिया मोड़, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, शाहगंज आदि क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। हालांकि यह चंद मिनटों तक ही हुई, लेकिन इसने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। शाम को पांच बजे के बाद फिर से बादल घिर आए और रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार को पूरे दिन में कुल 13.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री पर बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं। आगरा समेत पड़ोसी जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है।