फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain at night, clouds with drizzle during the day increased farmers' worries

Agra News: रात में बारिश, दिन में बूंदाबांदी के साथ छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Mon, 05 Feb 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rain at night, clouds with drizzle during the day increased farmers' worries
रात में बारिश, दिन में बूंदाबांदी के साथ छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

-पूर्वानुमान में मंगलवार को भी बारिश की जताई है आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पिछले दो दिन से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार की रात को जिले में बारिश हुई। सोमवार को दिन में बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहे। मौसम के इस मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसल पर संकट के बादल हैं।

रविवार से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार की शाम से ही जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया था। रविवार की रात कई बार जिले में बारिश हुई। गनीमत रही कि बारिश के साथ हवा नहीं चली। सोमवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी हुई। सोमवार की देर शाम फिर से जिले में घने बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

गांव रठेरा निवासी किसान जीत सिंह का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल के लिए तो फायदा है लेकिन सरसों और आलू की फसल में नुकसान ही नुकसान है। यदि तेज बारिश होती है और खेतों में पानी भर जाता है तो सरसों के साथ आलू की फसल में भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed