फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain And Heavey Strom Hits Kasganj Four Died Six Injured

कासगंजः आंधी-बारिश से भारी तबाही, चार की गई जान, छह घायल

Mon, 11 May 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rain And Heavey Strom Hits Kasganj Four Died Six Injured
आंधी आने के बाद गिरा बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद में रविवार को मौसम ने कुछ ही देर में कहर बरपा दिया। तेज आंधी और बारिश के बीच अलग-अलग स्थानों पर बिजली और दीवार गिरने आदि की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में एक महिला सहित चार की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं जिनका पटियाली और सोरों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रभावित परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


जिले में करीब 2:30 बजे तेज आंधी आई। काले बादल छा गए। दोपहर में शाम जैसे हालात बन गए। आंधी के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के बीच बिजली कहर बनकर गिरी। सोरों के गांव तारापुर कनक में बिजली गिरने से गोवर्धन पुत्र रामदास एवं मथुराप्रसाद पुत्र मोहर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि जशोदा पत्नी खचेरपाल, रीमा पुत्री खचेरपाल, ओम सिंह पुत्र होडल घायल हो गए।इन्हें अस्पताल लाया गया। ग्राम कादरवाड़ी में राहिद पुत्र खचेर बिजली गिरने से घायल हो गया। ग्राम गुडग़ुड़ी में पेड़ गिर जाने से फूल देवी पत्नी धरमपाल घायल हो गईं। मोहनपुरा के ग्राम कांतौर में नरेंद्र सिंह की भैंस बिजली गिरने से मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव जैधर में प्रदीप पुत्र लाला राम की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि सुन्नगढ़ी के किसौल में दीवार गिरने से गुड्डो पत्नी बुधपाल की मौत हुई। भरगैन में तसब्बर अली, तोहिद बेगम, हबीब आलम के मकान की दीवार आंधी में गिर पड़ी।

हालांकि इस हादसे में किसी के चोट नहीं आई। हादसों की सूचना मिलने के बाद तीनों तहसीलों के तहसीलदार, राजस्वकर्मी क्षेत्रों में निकल पड़े। घटनाओं के बारे में जानकारी ली गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की गई।

परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ भी टूटकर गिर पड़े। सहावर के बढ़ारी खुर्द में बिजली का पोल व पेड़ टूटकर गिर पड़ा। ढोलना के ग्राम इटौआ में कई किसानों की बुर्जियां गिर गईं। तेज हवाओं के चलते टीन, छप्पर आदि उड़ गए। शहरी क्षेत्र में भी आंधी के चलते बैनर, पोस्टर उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed