फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain again in Agra cold will increase due to cold wave fog will bother

UP Weather: आगरा में फिर बरसेंगे बादल, शीतलहर से बढ़ेगी ठंड; कोहरा करेगा परेशान

Wed, 29 Nov 2023 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 09:18 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ ही दिनों में कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं बारिश की वजह से सर्दी भी बढ़ गई है। 
 

विज्ञापन
rain again in Agra cold will increase due to cold wave fog will bother
सर्दी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में मौसम का मिजाज बदला है। दो दिन पहले तक सुबह से ही खिल जाने वाली धूप मंगलवार को वैसी नहीं दिखी। दिनभर बादल छाए रहे, धूप थोड़े समय के लिए ही नजर आई। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी कोहरा पड़ने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को दिन का पारा 25.4 डिग्री रहा, जो सोमवार के 27 डिग्री की अपेक्षा 1.6 डिग्री कम हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं रहा, यह 0.7 डिग्री अधिक रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह से दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम बदल रहा है। बृहस्पतिवार को बारिश के आसार भी बन रहे हैं। पिछले 24 घंटों में शहर में 2.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 25.4
न्यूनतम तापमान- 16.5

सूर्योदय- 6:49
सूर्यास्त- 5:26
एक्यूआई- 83

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed