फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways to close Idgah ROB for repairs, route to be changed

Agra News: रेलवे मरम्मत के लिए बंद करेगा ईदगाह आरओबी, रूट होगा परिवर्तित

Fri, 28 Nov 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Railways to close Idgah ROB for repairs, route to be changed
आगरा। ईदगाह-खेरिया रेलओवर ब्रिज (आरओबी) की एक बार फिर मरम्मत होगी। आगरा रेल मंडल की टीम ने यातायात पुलिस को पत्र लिखकर आरओबी को बंद रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट करने के बारे में पूछा है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों को निर्णय लेना है। बृहस्पतिवार को डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार और एडीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गाैरव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ईदगाह-खेरिया आरओबी को मरम्मत के लिए दो महीने तक बंद करना पड़ सकता है। इस पुल से अर्जुन नगर, खेरिया, मलपुरा, शाहगंज आदि इलाकों के लोग निकलते हैं। सदर, माल रोड, फतेहाबाद रोड की तरफ जाते हैं। एमजी रोड की तरफ भी बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। वर्तमान में ईदगाह स्टेशन के पास आरओबी का कार्य चल रहा है। इसके बनने से अर्जुन नगर की तरफ से आने वाले वाहन सीधे सदर तहसील चाैराहे पर निकल सकेंगे।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गाैरव ने बताया कि रेलवे पुल बंद होने से यातायात को डायवर्ट करना होगा। खेरिया एयरपोर्ट पर आने वाले वीवीआईपी और वीआईपी को भी निकाला जाता है। पुल के बंद होने से लोग कहां से निकलेंगे? इसके लिए यातायात पुलिस को निर्णय लेना है। शाहगंज बाजार में पहले से ही ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इसके साथ ही जगनेर मार्ग से एमजी रोड की तरफ आने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। रूट पर निर्णय होने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू हो सकेगा। निरीक्षण के दाैरान देखा गया कि कहां से वाहन निकल सकते हैं। ईदगाह पर बन रहे आरओबी में अभी समय लगेगा। इसलिए इसका फायदा अभी नहीं होगा। शाहगंज में अतिक्रमण की समस्या के निदान के बाद ही यातायात संचालन सुचारू रूप हो सकेगा। यातायात पुलिस के निर्णय के बाद ही ईदगाह पुल को बंद किया जाएगा। जल्द ही रेलवे और मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed