फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railways, sub-way

हाई सब-वे में बदले जाएंगे रेलवे के कई क्रॉसिंग

Tue, 01 Oct 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
railways, sub-way
कासगंज में बंद कराया जा रहा लोको कॉलोनी का समपार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मथुरा-कानपुर ट्रैक का विद्युतीकरण होने के बाद यहां ट्रेनें बढ़ाए जाना प्रस्तावित है। रेलवे ने निर्णय लिया है कि कासगंज से कानपुर और मथुरा के बीच कम उपयोग में आने वाले लेवल हाईक्रॉसिंग बंद कर उन्हें सब-वे में बदला जाएगा। जबकि शहर की लोको कॉलोनी का समपार बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय ने निर्देश जारी किए ऐसे समपार जिनका कम उपयोग होता है और वहां कर्मचारी भी तैनात हैं। उन समपारों को बंद कर वहां तैनात कर्मचारियों को समायोजित किया जाए। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद रेलवे के परिचालन विभाग के इंजीनियरों ने कासगंज-मथुरा और कासगंज-कानपुर मार्ग पर 5 समपार बंद कर लिमिटेड हाई सब-वे (ट्रैक के नीचे से रास्ता) बनाए जाएंगे। जबकि शहर की लोको कॉलोनी का क्रॉसिंग बंद किया जाएगा। लोको कॉलोनी का क्रॉसिंग बंद किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। सहावर गेट के लोगों का कहना है कि समपार बंद हुआ तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

हाई सब-वे का भी विरोध
कासगंज। सहावर-बढ़ारीकलां के बीच रेलवे क्रॉसिंग को हाई सब-वे बनाए जाने का विरोध हुआ है। बढ़ारीकलां के अलावा चाड़ी सहित आस पास के कई ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से
- 5 समपार अंडरपास में होंगे परिवर्तित।
- 3 समपार कानपुर ट्रैक पर होंगे परिवर्तित।
- 2 समपार मथुरा ट्रैक के बनेंगे अंडरपास।
लोगों की बात-
- शहर की लोको कॉलोनी की ओर जाने वाले समपार को यदि बंद किया गया तो सहावर गेट और आस पास के क्षेत्र के वाशिंदों को परेशानियों का सामना करना होगा। हजारों की आबादी पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

- विवेक राजपूत, निवासी कमलानगर।
- लालपुर, अहरौली, पबसरा, नई हवेली, सहावर गेट सहित एक बड़े क्षेत्रफल में रहने वाले लोग इस रेल क्रॉसिंग से प्रतिदिन गुजरते हैं। सहावर गेट का क्रॉसिंग अधिकांश बंद रहता है। लोको कॉलोनी का समपार बंद करना गलत निर्णय है।
- नरेंद्र वर्मा, व्यापारी।
- समपार बंद किए जाने का निर्णय उच्चाधिकारियों का है। जनहित में यह काफी जरूरी है। रेलवे ने जनहित के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed