फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways stop nonstop train for pregnant woman on railway station tundla in firozabad

फिरोजाबाद: गर्भवती महिला के लिए रेलवे ने नॉनस्टाप ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रुकवाया

Thu, 11 Feb 2021 07:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Feb 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Railways stop nonstop train for pregnant woman on railway station tundla in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रेलखंड पर नॉनस्टाप ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस में महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर रेलवे ने ट्रेन को फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर रुकवाया दिया। गर्भवती महिला को प्रसव के लिए यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को संत रविदास नगर निवासी 36 वर्षीय सुनीता देवी पति विमल कुमार के साथ दिल्ली से प्रयागराज के लिए शिवगंगा एक्सप्रेस के रिजर्व कोच संख्या एस-1 में सवार हुई थी। रात करीब 10:30 बजे ट्रेन के हाथरस स्टेशन से निकलते ही अचानक सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा बढ़ती देख पति विमल ने ट्रेन के टीटीई के माध्यम से टूंडला नियंत्रण कक्ष को हालात से अवगत कराया।
विज्ञापन

 
रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन को रात करीब 11 बजे टूंडला रेलवे स्टेशन पर रुकवा दिया। इसके साथ ही एंबुलेंस बुलाकर पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल में महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया है। विमल ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। सुनीता से उसके पहले से एक बेटा व बेटी है। प्रसव के लिए ही वह उसे घर लेकर जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि अस्पताल में रात को महिला यात्री का सामान्य प्रसव हुआ जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य थे। पति के घर ले जाने के आग्रह पर उसे छुट्टी दे दी गई है। सुबह दंपती अपने घर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed