फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways started four more summer special trains to avoid rush in trains know route chart

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेनों में मारामारी से बचने को चार और समर स्पेशल ट्रेनें शुरू, पढ़ें रूट चार्ट

Thu, 13 Jun 2024 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट की सबसे ज्यादा मारामारी है। ट्रेनों में मारामारी से बचने को चार और समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। आगे पढ़ें और जानें इनका समय और रूट चार्ट। 

विज्ञापन
Railways started four more summer special trains to avoid rush in trains know route chart
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट की सबसे ज्यादा मारामारी है। बुकिंग के लिए भी लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 4 और समर स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की है।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04823-04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर का 15 से 29 जून तक संचालन होगा। इसमें एसएलआर के दो, सामान्य श्रेणी के 2, स्लीपर के 10 और एसी तृतीय के 4 कोच हैं।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को और ट्रेन संख्या 04824 मऊ से प्रत्येक सोमवार को 17 जून से एक जुलाई तक चलेंगी। इस ट्रेन का बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव होगा। दोपहर 12:43 बजे आएगी और 12:45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04412-04411 निजामुद्दीन-इंदौर जंक्शन-निजामुद्दीन-इंदौर जंक्शन का भी संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04412 प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार चलेंगी। ट्रेन संख्या 04411 प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को संचालित होंगी। ट्रेन में एसएलआर के 2, एसी तृतीय के 16 कोच समेत 18 बोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed