फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways made arrangements, will run worship special train

रेलवे ने बनाई व्यवस्था, चलाई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Fri, 05 Nov 2021 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Railways made arrangements, will run worship special train
कासगंज में रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दीपोत्सव पर्व पर उल्लास मनाने घर पहुंचे लोगों की लौटती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने व्यवस्था बनाई है। भाई दूज पर्व के बाद परदेसियों की भीड़ उमड़ती है। इसको लेकर रेलवे ने वाया कासगंज उदयपुर सिटी और किशनगंज के बीच एक जोड़ी ट्रेन एक फेरे के लिए संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09623 और 09624 अपडाउन ट्रेन 7 व 11 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन 7 नवंबर को उदयपुर सिटी से शाम 4 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:15 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन रवाना होकर 8:15 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। लखनऊ होते हुए यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे किशनगंज पहुंचेगी। किशनगंज से यह ट्रेन 09624 नंबर से बनकर 11 नवंबर को सुबह 5:20 बजे चलेगी जो लखनऊ, कानपुर, फर्रुखाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 8:40 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। यहां से मथुरा होते हुए उदयपुर के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षण श्रेणी के हैं। इसलिए आरक्षण अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed