फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways launched campaign and freed land worth nine crores rupees in Agra

Agra News: रेलवे ने मुक्त कराई नौ करोड़ की जमीन, दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

Sun, 19 Nov 2023 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 10:30 PM IST
सार

आगरा में रेलवे ने नौ करोड़ की जमीन मुक्त कराई। टीम ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Railways launched campaign and freed land worth nine crores rupees in Agra
आगरा किला स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे की टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 5500 वर्गमीटर जमीन खाली कराई। इसकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है। इसके साथ ही दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि डीआरएम तेजप्रकाश अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन की अगुवाई में अभियान चलाया गया। आगरा किला स्टेशन में एसएसई ब्रिज लाइन कार्यालय के पास अवैध रूप से धार्मिक स्थल बना था। 500 वर्ग मीटर जमीन पर यह था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ब्रज रज उत्सव: सीएम योगी के जाने के बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, देखकर दर्शक हुए रोमांचित
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। कई बार नोटिस देने के बाद रविवार को ध्वस्त कर दिया गया। फतेहपुर सीकरी स्टेशन में गेट संख्या 39-40 तक 5000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कब्जे थे। कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। खाली कराया गया। दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed