{"_id":"689ca8ec7bab2c5c4805eb88","slug":"railways-is-running-special-train-for-janmashtami-relief-for-those-coming-to-mathura-vrindavan-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: जन्माष्टमी के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, मथुरा-वृंदावन आने वालों के लिए बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: जन्माष्टमी के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, मथुरा-वृंदावन आने वालों के लिए बड़ी राहत
Wed, 13 Aug 2025 08:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:32 PM IST
सार
जन्माष्टमी पर यदि मथुरा-वृंदावन आने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इन गाड़ियों का संचालन 18 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें 14 अगस्त से 18 अगस्त के बीच चलेंगी।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के त्योहार पर आगरा व अन्य जिलों से भारी संख्या में यात्री कान्हा के दर्शन के लिए मथुरा-वृंदावन जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 01827 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा 15 से 17 अगस्त तक संचालित होगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 01828 मथुरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी का संचालन 16 अगस्त से 18 अगस्त तक किया जाएगा। इनका ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर होगा। वहीं, त्योहार के अवसर पर जबलपुर-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01707 जबलपुर से बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 01708 निजामुद्दीन से शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। दोनाें ट्रेन का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन