फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways Announce Two Holi Special Trains From Agra to Ease Festival Rush

होली पर यात्रियों को राहत: आगरा से असारवा और बांद्रा के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, देख लें समय सारणी

Sat, 07 Feb 2026 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 09:52 AM IST
सार

होली उत्सव के दौरान यात्रियों की आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे दो विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
 

विज्ञापन
Railways Announce Two Holi Special Trains From Agra to Ease Festival Rush
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ को कम करने के लिए होली के अवसर पर दो विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसमें पहली गाड़ी आगरा कैंट–असारवा–आगरा कैंट विशेष गाड़ी है। गाड़ी संख्या 01919 आगरा कैंट से 1 से 30 मार्च तक 22 फेरे लेगी, सोमवार और मंगलवार को छोड़कर। गाड़ी संख्या 01920 असारवा से 2 से 31 मार्च तक 22 फेरे लेगी, मंगलवार और बुधवार को छोड़कर। इसमें सामान्य के 9, स्लीपर 10, वातानुकूलित तृतीय 2 और एसएलआरडी के 2 कोच हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: सज-संवरकर घर से निकली थी युवती, जिस तरह हुई हत्या…कांप गए लोग; कंबल और काले टेप में बंधी मिली लाश
विज्ञापन



 

दूसरी गाड़ी सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी है। गाड़ी संख्या 04125 हर सोमवार 2 से 30 मार्च तक 5 फेरे लेगी। गाड़ी संख्या 04126 हर मंगलवार 3 से 31 मार्च तक 5 फेरे लेगी। इसमें एलडब्लूआरआरएम 1, एसएलआरडी 1, सामान्य के 4, स्लीपर के 6, एसी तृतीय के 6 और एसी द्वितीय 4 डिब्बे शामिल हैं। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर भीड़ की संभावना को देखते हुए स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। 

ये भी पढ़ें -  लिफाफा गैंग: दंपती को इस तरह बातों में उलझाया, वो समझ भी न पाए; लाखों के जेवर ले उड़े; बदले में दे गए कंकड़


 

आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेन रहीं लेट
 कोहरे के चलते आगरा कैंट से गुजरने वाली 10 ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटाें लेट रहीं। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को लेट होने वाली ट्रेनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 33 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, अवध एक्सप्रेस सवा घंटे, उत्कल एक्सप्रेस सवा घंटे, हजूर साहिब नांदेड़-श्री गंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस 21 मिनट, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 49 मिनट और महाकाैशल एक्सप्रेस पाैने दो घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंची। हालांकि पहले की अपेक्षा ट्रेनों के संचालन में काफी सुधार हुआ है। 


ये भी पढ़ें -  UP: जिस बहन ने जेल से निकलवाया, उसी को मार डाला...कातिल भाई का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed