फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Strangled to Death Body Wrapped in Blanket and Dumped on Yamuna Expressway

तस्वीरें: हाथों में सुर्ख मेहंदी, घर से सज-संवरकर निकली थी वो; जिस तरह की गई हत्या; कांप उठे लोग

Sat, 07 Feb 2026 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 09:13 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को करीब 25 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया। गला दबाने के बाद शव को कंबल में लपेटा गया था। कंबल पर को काला टेप लगाकर पैक कर दिया। एक्सप्रेस वे के किनारे पर बनी नाली में डालकर आरोपी भाग गए। 

विज्ञापन
Woman Strangled to Death Body Wrapped in Blanket and Dumped on Yamuna Expressway
युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला की हत्या के बाद आरोपियों ने कंबल में शव लपेटकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष थी। उसके गले पर निशान थे। शव को कंबल में लपेटने के बाद काला टेप लगाया गया था। मृतका के हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा था। एक जगह पर सनी भी लिखा था जिसे मिटाने का प्रयास किया गया मगर वो पूरी तरह नहीं मिटा। पुलिस आसपास के जिलों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे बकरी चराने पहुंचे ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 148 के पास ग्राम सौरई के समीप नाली में कंबल पड़ा देखा। पास जाने पर दुर्गंध आने लगी तो शक हुआ। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रहे गार्डों और पुलिस को सूचना दी। आधा घंटे बाद डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास तलाश भी की गई लेकिन मृतका की पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन



 

Woman Strangled to Death Body Wrapped in Blanket and Dumped on Yamuna Expressway
काला टेप जिसे बांधी गई लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ी से शव लाकर फेंकने की आशंका
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मृतका मेहंदी रंग का सलवार सूट पहने थी। पैरों में बिछुए भी थे। हथेली के पास, हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा था। मृतका के गले पर दबाने के निशान थे। गाल पर नीचे चोट का निशान भी था। आशंका है कि हत्या कहीं और की गई, फिर शव को किसी गाड़ी से लाकर एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


 

Woman Strangled to Death Body Wrapped in Blanket and Dumped on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंखों में काजल, हाथ में अंगूठी
महिला के शरीर पर अच्छे कपड़े थे। आंखों में काजल होठों पर लिपिस्टिक और हाथ में अंगूठी पहने थी। पुलिस का मानना है कि महिला को धोखे से बुलाया गया। उसे इस बात का बिल्कुल भी आभास नहीं रहा होगा कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। अचानक उसका गला दबा दिया गया। बचने के प्रयास में गाल पर चोट लगी होगी।

 
विज्ञापन

Woman Strangled to Death Body Wrapped in Blanket and Dumped on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिर काैन है सनी, जिसका हाथ पर लिखा है नाम
पुलिस सनी नाम के व्यक्ति की तलाश में लगी है क्योंकि महिला के हाथ पर एक जगह पर सनी लिखा था। जिस जगह पर शव मिला, वो जगह खंदाैली टोल प्लाजा से एक किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली रोड पर है। इससे दो किलोमीटर आगे मथुरा की सीमा शुरू हो जाती है। पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक तो हत्या के बाद शव फेंकने वाला आगरा की तरफ से आया होगा। उसने टोल पार किया और शव फेंकने के बाद भाग गया। वहीं दिल्ली की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों के लिए खंदाैली टोल से 200 मीटर पहले एक कट बना है। हत्या करने वाला दिल्ली की तरफ से आया होगा तो वह टोल प्लाजा के पार नहीं गया होगा। गाड़ी को कट से टर्न करने के बाद शव को फेंककर भाग गया। पुलिस अब यमुना एक्सप्रेस-वे के सभी टोल पर लगे कैमरों के फुटेज देख रही है।
 

Woman Strangled to Death Body Wrapped in Blanket and Dumped on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन सवालों के चाहिए जवाब
- महिला के हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा है। एक जगह सनी लिखा हुआ था। यह सनी काैन है?
- आरोपी गाड़ी से आया है तो टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ होगा। महिला को आगरा से लाया गया या फिर दिल्ली से?
- हत्या के पीछे क्या कारण रहा?

Woman Strangled to Death Body Wrapped in Blanket and Dumped on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- प्रेम संबंध या फिर कुछ और?
- आगरा ही क्यों लाकर फेंका गया?
- हत्यारोपी आगरा का तो नहीं है?
- युवती लापता हुई या फिर उसे बहाने से लाया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed