{"_id":"5daf3ed38ebc3e93a8447d46","slug":"railways-agm-kasganj-news-agr4119219120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
कासगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एजीएम
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। अपर महाप्रबंधक रेलवे ने मंगलवार को रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण यात्री सुविधाओं को परखा। जहां कमी मिलीं उसे बेहतर करने के निर्देश दिए। बरेली मार्ग का विद्युतीकरण कराए जाने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अमर महाप्रबंधक पीएन राय लखनऊ से मथुरा जाने वाली ट्रेन में विशेष कोच से दोपहर को रेलवे जंक्शन पहुंचे। वहां उन्होंने स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, टिकटघर आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रेलवे का उद्देश्य से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा करना हैं। उन्होंने जंक्शन पर व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के बाद वह ट्रेन से मथुरा के लिए रवाना हो गए। उनके साथ आए एडीआरएम अजय वार्ष्णेय ने कहा कि यह एक रूटीन निरीक्षण हैं। इसमें जंक्शन एवं स्टेशनों पर व्यवस्थाओं को परखा जाता है। बरेली लाइन के विद्युतीकरण के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी लाइनों का विद्युतीकरण होगा। एसएस आरपी सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी एवं रेलवे कर्मी मौजूद रहे। एजीएम पीएन राय ने जंक्शन का निरीक्षण कर रिटायरिंग रूम के बारे में कहा कि यहां सभी व्यवस्थाएं बेहतर हैं। यात्रियों को चाहिए कि वह इसका उपयोग करें। इसकी ऑन लाइन बुकिंग भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।